जनवाणी संवाददाता |
मोरना: कार्तिक गंगा स्नान मेले का मंत्रोचारण के बीच गंगा आरती के साथ फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया गया। मेले में आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करते हुए पूजा अर्चना कर धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ा रहे हैं। श्रद्धालु अपने परिवार के बड़े बुजुर्गों को प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए मंदिरों में आश्रमों में पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण करते हुए नजर आए, वही मेले में श्रद्धालु अपनी भैंसा बुग्गी से आ रहे हैं तथा मेले में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा मेले की व्यवस्था में लगी हुई है।
तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में कार्तिक पूर्णिमा मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक बुढ़ाना उमेश मलिक, भाजपा नेता अमित राठी, अवर अभियंता जिला पंचायत जितेन्द्र तोमर, पवन गोयल इंजिनियर, जई कोसलवीर, अक्षय कुमार शर्मा, प्रदीप निर्वाल संदीप चैधरी, अक्षय पुंडीर जिला पंचायत सदस्य, ठाकुर रामनाथ, ठाकुर तुसार, ठाकुर अमित रावल जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ , रविद्र ऊर्फ छोटा, इरम अली, बब्बू राठी, कपिल तोमर, रामकुमार शर्मा, बर्जबीर सिंह, अमित कोहली, राजीव चेयरमैन, आदेश राठी, विजय चैधरी, योगेश गुर्जर, अरुण पाल , पंकज महेश्वरी, हरेंद्र शर्मा, बाबू प्रकाश वीर , मिंटू चैधरी, रविंद्र कुमार, कृष्णपाल, पुनीत कुमार, समाज सेवी विनोद शर्मा,आदि ने मां गंगा की आरती कर मेले का शुभारंभ किया मेले के शुभारंभ से पूर्व शुकदेव आश्रम में बनी यज्ञशाला में पुरोहितों व विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना करा कर हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति देकर यज्ञ समापन कराया इसके बाद शुकदेव आश्रम से बैंड बाजे के साथ मेला ग्राउंड में पहुंच कर मेले का फीता काट कर शुभारंभ किया गंगा घाट पर गंगा आरती की है श्रद्धालुओं द्वारा गंगा घाट पर स्नान करने के बाद मंदिरों के दर्शन कर प्रसाद चढ़ा रहे हैं शुकदेव आश्रम के प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधने वाले श्रद्धालुओं की भी भीड़ लगी हुई है। श्रद्धालुओं द्वारा गंगा घाट पर अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया जा रहा है, वही आश्रमों में रात्रि के समय भजन कीर्तन का आयोजन भी श्रद्धालुओं द्वारा किया जा रहा है।

पारम्परिक भैंसा-बुग्गी पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री
गंगा स्नान मेले में जाने के लिए पारम्परिक भैंसा-बुग्गी का इस्तेमाल किया जाता है। केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान भी पारम्परिक भैंसा-बुग्गी पर ही सवार होकर गंगा स्नान मेले में पहुंचे थे। डा. संजीव बालियान अपने काफिले के साथ भाजपा नेता अमित राठी के कार्यालय पर पहुंचे, जहां से उन्होंने अपने गाड़ियों को वहीं छोड़ दिया और भैंसा-बुग्गी पर सवार होकर गंगा मेले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति एक महान संस्कृति है, जिसका संरक्षण बहुत जरूरी है। केन्द्रीय राज्यमंत्री के भैंसा-बुग्गी से मेले में पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने मंत्री की प्रशंसा की है।
गंगा मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में कार्तिक गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के बाद विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांग रहे हैं। मेला बाजार में सामान खरीदने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात
कार्तिक गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस एवं पीएसी बल तैनात की गई है। महिला घाट पर महिला पुलिस बल लगाया गया है। शुकदेव आश्रम पर प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए भी पुलिस बल तैनात किया गया है। गंगा घाट पर पुलिस द्वारा डॉग स्क्वायड से चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। पुलिस द्वारा प्रत्येक बैरियर पर चेकिंग कर श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा है।
सीओ भोपा रामाशीष यादव ने चलाया चेकिंग अभियान
गंगा स्नान मेले को सफल बनाने के लिए सीओ भोपा रामाशीष यादव ने थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी को साथ लेकर मेले में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया हुआ है, जिसमें संदिग्ध लोगों की तलाशी ली जा रही है तथा मेले में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस को अलर्ट कर दिया है। रामाशीष यादव ने बताया कि किसी भी तरह से हुड़दंग करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा अगर कोई भी व्यक्ति मेले में हुडदंग करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तंबुओं के शहर में तब्दील हुई तीर्थ नगरी
तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में लगने वाला कार्तिक गंगा स्नान मेला प्रत्येक वर्ष लगता है, जिसमें तीर्थ नगरी तंबुओं के शहर में तब्दील हो जाती है। चारों तरफ श्रद्धालु तंबू लगाकर रहने लगते हैं तथा तंबू में ही खाना बनाकर खाते है। नौजवान तंबुओं में अपने साथ लाये डीजे पर बजने वाले गानों पर थिरकते हुए नजर आते हैं। श्रद्धालु तंबू लगाकर उनके बाहर चुल्ला जलाकर अलग-अलग तरह के व्यंजनों का स्वाद लेते हैं, वही तब वह के बाहर कुछ श्रद्धालु अपना हुक्का गुडगुडाते हुए नजर आते हैं।

