Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

सरधना में दूषित पानी की भेंट चढ़ी एक और जिंदगी

  • बस्ती में अब तक हो चुकी है पांच लोगों की मौत
  • चेयरपर्सन पति परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे
  • टंकी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य तेज

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: प्रशासन द्वारा मंडी चमारान मोहल्ले में हालता सामान्य बनाने के लिए जी तोड़ कोशिश की जा रही है। मगर बस्ती से रोजाना मायूसी भरी खबर सामने आ रही है। बुधवार को बस्ती में एक और मासूम की मौत हो गई। कई दिन से बीमार बच्ची को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर चेयरपर्सन पति व अन्य लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। बस्ती में दूषित पानी के चलते अभी तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। वहीं बस्ती में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य दिन-रात चल रहा है। उम्मीद है कि टेस्टिंग के बाद आज से बस्ती में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल बस्ती के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मंडी चमारान मोहल्ले में उल्टी-दस्त की बीमारी पिछले एक सप्ताह से कहर बरपा रही है। सैकड़ों की संख्या में लोग उल्टी-दस्त का शिकार हो चुके हैं। जिनमें पांच लोगों की जान जा चुकी है। पूरा जिला प्रशासन स्थिति को सामान्य बनाने में जोर लगा रहा है। मगर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ रही है। बस्ती से मरीजों के निकलने की संख्या में तो कमी आ गई है। मगर मायूसी भरी खबरें पीछा नहीं छोड़ रही हैं।

09 16

बस्ती में रहने वाले वसीम सैफी की डेढ़ वर्षीय पुत्री सानिया को भी कुछ दिन पहले उल्टी-दस्ती की बीमारी हुई थी। परिजनों ने उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।

उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा साफ सफाई और स्वच्छ पेयजल पर पूरी मेहनत से काम किया जा रहा है। बीमारों की हर संभव मदद की जा रही है। परेशानी की इस घड़ी में वह लोगों के साथ हैं। वहीं बस्ती में पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

मरीजों की संख्या में आई कमी

बस्ती में बीमार होने वाले लोगों की संख्या में काफी कमी आई है। बुधवार को बस्ती में चार लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। अधिकांश बीमार लोगों उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

साफ-सफाई पर विशेष ध्यान

बस्ती में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सुबह-शाम स्वच्छता का लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है। पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए दिन रात काम चल रहा है। टेस्टिंग के बाद जल्द बस्ती में आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। -सबीला अंसारी, चेयरपर्सन सरधना

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img