Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

मौत की पुलिया, पब्लिक परेशान, निगम बेफिक्र

  • नगर निगम के अधिकारियों से लगा चुके कई बार गुहार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर के विकास से नगर निगम ने आंखें मूंद ली है। विकास के नाम पर सिर्फ पैंसों की बंदरबाट के अलावा कुछ नहीं हो रहा है। यही कारण है कि शहर में कई जगहों पर टूटी पड़ी पुलिया लोगों को मौत के मुंह में धकेलने के लिये इंतजार कर रही है लेकिन न तो स्थानीय पार्षद और न ही नगर निगम के अधिकारियों को इससे कोई मतलब है। स्थानीय लोगों का दावा है कि पुलिया में गिरने से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है (दैनिक जनवाणी इसकी पुष्टि नहीं करता है)।

पूर्वा अरिान पैठ रोड पर बुढ़ानागेट से इन्द्रा चौक बड़े नाले की पुलिया जो लगभग पन्द्रह फीट चौड़ी है वो सितंबर 2022 में भारी बारिश की वजह से पानी ओवरफ्लो होने के कारण फर्नीचर मार्केट के बेसमेंट में पानी भरने लगा था। स्थानीय पार्षद और सफाई सुपरवाइजर ने जेसीबी लगाकर पुलिया को तोड़ दिया था।

10 15

दो माह के करीब होने जा रहे हैं, लेकिन नगर निगम ने अभी तक पुलिया का निर्माण नहीं किया है। इस पुलिया के कारण आए दिन दोपहिया वाहन इसमें गिरते रहते हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं। गुरुवार को पूर्वा अहिरान के लोगों ने नगर निगम में आकर पुलिया बनवाने की मांग की लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं था।

जिस वक्त मोहल्ले के लोग प्रदर्शन कर रहे थे उसी वक्त नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे। काफी प्रयास करने के बाद भी परेशान लोगों की नगर आयुक्त से बात नहीं हो पाई। निराश लोग यह कह कर चले गए कि अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत डालने से काम चलेगा। प्रदर्शन करने वालों में रमेश चंद्र यादव, राजपाल यादव,कुलदीप वाल्मीकि, विनय,खुशपाल सिंह आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img