जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: जानसठ रोड स्थित सुरेन्द्र नगर स्थित श्री 1008 नेमिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर में भव्य वार्षिक रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा के दौरान मंदिर समिति से जुडे पदाधिकारियों के अलावा जैन समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जैन मन्दिर के वार्षिकोत्सव पर मांगलिक कार्यक्रमों की कडी मे आज प्रातः श्री जी का अभिषेक एवं पूजन, धर्म ध्वजारोहण, रथ के पात्रो का चयन एवं रथयात्रा आयोजित की गई। ध्वजारोहण डॉक्टर सुनील जैन राजन जैन द्वारा किया गया ।
मंडप उद्घाटन मनोज जैन तथा मंच का उद्घाटन अलका जैन द्वारा किया गया खलासी की बोली प्रवीण जैन राजेश जैन ने ली कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजेश जैन,मयूर छाता, रविन्द्र कुमार जैन वहलना वाले, पुनीत जैन एड.जिनेन्द्र एजेन्सीज, डा.सुनील जैन, राजन जैन, प्रवीण जैन, राजेश जैन हुण्डई वाले, विनोद जैन, राजीव जैन, रवि जैन खतौली वाले, राजीव जैन, संजय जैन प्रेम विहार कालोनी, श्रीमति अलका जैन, गणधर जैन, सुनील जैन,प्रवीण जैन आदि मौजूद रहे।

