Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

शराबी युवक ने पत्नी को पीटकर मकान में लगाई आग

  • घर का सभी सामान आग में जलकर हुआ राख
  • दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग पर किया काबू

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: थानाक्षेत्र के बरनावा गांव में सोमवार की रात्रि शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट कर अपने घर में आग दी जिससे घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।

मोनू पुत्र बिजेंद्र शर्मा शराब पीने का आदि है वह रोज शराब पीकर घर में लड़ाई झगड़ा करता है। मोनू की पत्नी आरती ने बताया कि उसका पति रात्रि में शराब पीकर घर आया जो उन्हें व बच्चों गालियां देने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

किसी तरह से मोनू की मां ललिता व पत्नी आरती ने रात्रि में पुलिस चौकी बरनावा पहुंचकर शिकायत की तो वह फरार हो गया। पति के डर से आरती अपने बच्चों को लेकर पड़ोस के एक मकान में सोने चली गयी।

20 29
बरनावा में शराबी युवक ने अपने मकान में लगाई आग, जलकर राख हुआ सामान।

रात्रि में करीब 11 बजे मोनू ने आकर अपने ही मकान में आग लगा दी और फरार हो गया। आग ने जैसे ही विकराल रूप लिया तो मोहल्ले में चीख पुकार मच गई। लोग इधर उधर दौड़ने लगे सूचना पर पहुचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा सभी सामान जलकर आग की भेंट चढ़ चुका था और मकान की छत भी ध्वस्त हो गयी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img