- गांव के चौराहो पर लगवाए सीसीटीवी कैमरे
जनवाणी संवाददाता |
गागलहेड़ी: थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष ने अपराध रोकथाम कोहरे में चोरी की घटनाएं के सबन्ध में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। इस दौरान गांव की सुरक्षा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में ग्राम प्रधानों से अपील की। अनजान लोगों की सूचना तत्काल थाने पर देने का सुझाव भी दिया। वही गांव की मुख्य सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगावाने की प्रधानों से अपील की गई।
बढ़ती ठंड में कोहरे को देखते हुए चोरी की घटना की रोकथाम को लेकर बुधवार को गागलहेड़ी थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में पुलिस ने ग्राम प्रधानों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने ग्राम प्रधानों से कहा कि कोहरे के चलते चोरी की घटना की रोकथाम को गांव में ग्राम सुरक्षा समिति का गठन करे। साथ ही ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत हर घर कैमरा, चौराहों गांव में प्रवेश होने वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए भी सुझाव दिया।
साथ ही यह भी बताया गया कि ग्राम सुरक्षा समिति का गठन करवाएं और अगर कोई ऐसा अपरिचित व्यक्ति जो काफी समय से गांव में रह रहा हो और उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगे तो उसके बारे में तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। एसओ ने कहा कि ठंड चल रहा इन दिनों भारी कोहरा आ रहा है ऐसे में चोरी होने की आशंका बढ़ जाती है। ग्राम प्रधान भी सुरक्षा के अहम कड़ी है। इसलिए अगर कोई अनजान व्यक्ति बार- बार गांव में आता है और उसकी गतिविधि संदिग्ध लगे तो तत्काल सूचना दें। जिससे समय रहते कार्रवाई की जाए। इस दौरान समस्त ग्राम प्रधान व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

