- पुलिस ने 15-15 हजार रूपये का इनाम किया था घोषित
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: नहटौर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन पर 15-15 हजार का इनाम घोषित किया था। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि वांछित व इनामियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नहटौर पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता मिली।
शुक्रवार की सुबह पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दो शातिरों को उनके घर से दबोचा। दोनो की गिरफ्तारी के लिए 15-15 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
अजय कुमार अग्रवाल क्षेत्राधिकारी धामपुर एवं सत्यप्रकाश सिंह प्रभारी नहटौर ने बताया कि हाजी आकिल पुत्र जमील, आदिल पुत्र हाजी आकिल निवासी मोहल्ला सराय रजब अली थाना नहटौर के काफी समय से फरार चल रहे थे। उक्त अभियुक्तों पर पुलिस ने 15-15 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की सुबह अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गोकशी, एनडीपीसी एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज है। पकडे गये अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरिक्षक सत्यप्रकाश सिंह, वरिष्ठ उपनिरिक्षक सुदेश पाल सिंह, उपनिरिक्षक जोगेंद्र सिंह, शोभाराम थाना नहटौर मौजूद रहें।

