- हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद मिलाद उन नबी जश्न, स्कूल में की गयी मिठाई वितरण
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: रहीमिया पब्लिक स्कूल में ईद मिलाद उन नबी का पावन पर्व पूरे हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ कुरान खवानि से हुआ। जिसके अंत मे पूरे देश की शांति के लिए दुआ की गई। इस अवसर पर दुनिया मे चल रहे कोविड 19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पूरी तरह ध्यान रखा गया।
इस अवसर पर वली उर रहमान, महक फातिमा, नजिहा अली आदि ने तकरीर पेश की। जिसका विषय हजूर की सीरत मुबारक ओर उनकी जीवन शैली पर था। इसके साथ ही माहम रहमान, समर अली, अनस शंसी, नूर फातिमा, जिया खान आदि ने हमदों नात बड़े दिलकश अंदाज मे पेश की।
इस अवसर पर सेक्रेटरी मुस्लिम फंड मुजीब उर रहमान, मैनेजर अब्दुल रहमान ,मैनेजर रहीमिया पब्लिक स्कूल रिजवान उल्लाह खान व आतिफ अली उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विधालय प्रधानचार्या फातिमा इरम ने किया। उस्माना नाहिद ने कार्यभार संभालते हुए सभी लोगों को मिठाई वितरित की और धन्यवाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

