- महर्षि वाल्मीकि, पटेल व इंदिरा गांधी के चित्रों पर अर्पित की पुष्पांजलि
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: वालिया ग्लोबल एकेडमी में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी। विद्यालय के अध्यापकों व विद्यार्थियों ने महर्षि वाल्मीकि, सरदार वल्लभ भाई पटेल व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
शनिवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल अपने दृढ़ निश्चय और एक कुशल प्रशासक के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने आजादी के बाद भारत की 546 रियासतों को भारत में बड़ी कुशलता के साथ मिलाने का काम किया।
भारत की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में सदैव वल्लभ भाई पटेल के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण ही वे भारत के लौह पुरुष कहलाए। महर्षि वाल्मीकि को स्मरण करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण महाकाव्य की रचना कर समाज में एकता और समरसता की स्थापना की।
प्रधानाचार्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनके देश के लिए किए गए कार्यों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर शोभना, मोहित, दिवाकर त्यागी, कुमुद कुमार, शाहनवाज, राफिया, मारिया, गौरव, कार्तिक हल्दर, पारुल जैन, आशु, सपना आदि अध्यापकों तथा विपिन, अभिषेक, भारत, पायल, यज वैरानी, तेजस्व, लवलीन, संस्कार, असद आदि छात्र-छात्राओं ने महर्षि वाल्मीकि एवं सरदार पटेल व इंदिरा गांधी के चित्रों के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित

