Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

विधानसभा में भी अगल-बगल बैठेंगे अखिलेश-शिवपाल

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: मुलायम कुनबे में चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव की तल्खी अब नजदीकियों का रूप ले चुकी है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में चाचा-भतीजा गिले-शिकवे भुलाकर साथ आ चुके हैं। दोनों नेता मिशन-2024 में जुट गए हैं।

इसी कड़ी में अखिलेश चाचा शिवपाल को विधानसभा में अपने बगल की सीट पर बैठाने की तैयारी कर रहे हैं। शिवपाल यादव को विधानसभा में आजम खां को आवंटित सीट दी जा सकती है। आजम खां की सदस्यता निरस्त होने के कारण यह सीट रिक्त है। यह सीट अखिलेश यादव के बगल में है।

 

अखिलेश इससे पहले भी शिवपाल की कुर्सी बदलने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को पत्र लिख चुके हैं, हालांकि उस समय उन्हें आगे की सीट आवंटित नहीं हो सकी थी। अब पार्टी के लिए आवंटित आगे की सीटों में से अखिलेश अपने चाचा को आजम खां वाली सीट पर बैठा सकते हैं। आगे की सीट में अभी अखिलेश के अलावा अवधेश प्रसाद और लालजी वर्मा भी बैठते हैं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय व ओम प्रकाश दूसरी पंक्ति में बैठते हैं। सूत्रों के अनुसार शिवपाल को आजम खां की सीट मिल सकती है। आजम की सदस्यता रद होने के कारण उनकी सीट रिक्त हो गई है। ऐसे में सालों बाद अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव एक साथ विधानसभा के सदस्य के रूप में बैठेंगे। इससे पहले शिवपाल सिंह यादव पिछली लाइंस में बैठा करते थे। ऐसा इसलिए था क्योंकि शिवपाल सिंह यादव अपनी अलग पार्टी का प्रतिनिधित्व करते थे, लेकिन अब वह सपा के सदस्य के रूप में विधानसभा में पहुंचेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img