जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में भारत की प्रतिष्ठित कम्पनी महिन्द्रा ऑटोमोबाइल्स लिमिटेड ने विभिन्न संकायो के 30 छात्र-छात्राओं का कैम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से चयन किया। कम्पनी प्रतिनिधियों सचिन त्यागी, राहुल भारद्वाज एवं नूतन का श्रीराम ग्रुप ऑफ कोलेजेज के निदेशक डा आलोक गुप्ता, डीन डा सुचित्रा त्यागी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के चीफ कोर्डिनेटर आषीष चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के चीफ कोर्डिनेटर ने बताया कि कम्पनी ने छात्रों के चयन हेतु दो चरणों की प्रक्रिया अपनाई जिसमें प्रथम चरण में टैक्निकल साक्षात्कार और दूसरे चरण में एचआर साक्षात्कार का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में 90 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, इनमें से 65 छात्र दूसरे चरण साक्षात्कार में सम्मिलित हुए। कम्पनी ने अन्तिम रूप से 30 छात्रों का चयन किया। चयनित सभी छात्र अपना कोर्स पूर्ण करने के पश्चात नौकरी करेंगे।
श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के संस्थापक चेयरमेन डा एससी कुलश्रेष्ठ ने कैंपस प्लेसमेंट सेल, चयन को आई कंपनी, चयनित छात्र-छात्राओं और संस्थान के षिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। प्लेसमेंट ड्राइव का संचालन वेनी भारद्वाज ने किया। मुख्य प्लेसमेंट अधिकारी आशीष चौहान के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विवके अहलावत, सागर शुक्ला, अलीना आदि सभी प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।

