Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह के आवास पर हई ग्राम्य विकास की बैठक

  • भारतेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित करने व सम्मान से जीने का तरीका आरएसएस ने दिया

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: पूर्व सांसद बिजनौर राजा भारतेंद्र सिंह के आवास साहनपुर स्थित किले पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के ग्राम्य विकास की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संचालित करते हुए पूर्व सांसद नें डा. हेडगेवार की आर एस एस की स्थापन के बारे में बताया।

पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह के आवास साहनपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के ग्राम्य विकास की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास के प्रांत संगठन मंत्री राजकुमार रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि 1925 में डा. हेडगेवार ने आरएसएस की स्थापना की। उस काल खंड में हिंदू समाज में हीन भावना आ गयी थी।

हिंदू समाज को संगठित करने एंव आत्म सम्मान से जीने का तरीका आरएसएस ने दिया। उन्होंने कहा कि प्रचारक जीवन ऋषि पंरपरा का संवाहक है।

बैठक में प्रांत संगठन मंत्री ग्राम्य विकास राजकुमार ने बैठक में कहा कि स्वरोजगार का काम मन से करे, तथा यह काम करते हुए हीन भावना मन में रखे।

कृषकों को अपने खेतों में अग्रेजी दवाईयां कम से कम उपयोग में लानी चाहिए। बैठक में नगर प्रचारक अभिनव, मंडल अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, ज्योति, शोभा देवी, सुमन राजपूत, साधना देवी, प्रमोद, रतिराम, प्रदीप कुमार, हरपाल सिंह, विशेष राजपूत, राम सिंह प्रजापति मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img