Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

आज से बदलेगा मौसम 19 तक बारिश के आसार

  • वेस्ट यूपी में गरज के साथ पड़ सकते हैं ओले

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: वेस्ट यूपी में गरज के साथ ओले भी पड़ सकते हैं और मौसम बदलेगा। मौसम बदल रहा है और तापमान में भी उतार चढ़ाव रहेगा। मौसम अभी से गर्म चल रहा है और बारिश होने से तापमान में गिरावट के आसार है।
बृहस्पतिवार को भी मौसम गर्म रहा है। 32 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। तापमान मार्च माह में तापमान के बढ़ने के कारण गर्मी का आलम आगे भी ऐसे ही बना रहेगा।

बढ़ते तापमान का असर फसलों पर भी दिख रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि 17 से 19 मार्च तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में कई स्थानों पर तेज हवा गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

06 15

इसके प्रभाव से दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेंटीग्रेट की गिरावट हो सकती है। किसी भी फसल में सिंचाई न करें एवं खेत में पकी सरसों की फसल की कटाई मड़ाई कर सुरक्षित कर ले कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं, बृहस्पतिवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 255 दर्ज किया गया है। जबकि जयभीमनगर में 265, पल्लवपुरम में 260 और गंगानगर में 255 दर्ज किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img