Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

महिला सशक्तिकरण के हुनर से रोजगार कार्यक्रम में शामिल होगी राज्यपाल

  • कार्यक्रम में लगाए जाएंगे 28 स्टाल, सभी तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में 19 मार्च को आयोजित होने वाले महिला सशक्तिकरण के लिए हुनर से रोजगार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विशिष्ट अतिथि सूर्य प्रतापशाही कृषि मंत्री एवं कें द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान शामिल होंगे।

कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है। कार्यक्रम में आठ जिलों की लगभग साढ़े छह सौ महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होगी। कार्यक्रम के द्वारा महिलाओं में उनके हुनर को बढ़ावा देने के लिए उन्हे स्वालंबी बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में 28 स्टाल भी लगाए जाएगें। इन स्टालों पर लाइव प्रसारण होगा। जो महिलाओं के लिए बेहद और खास होगा।

कृषि विवि के कुलपति सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित हुई पत्रकार वार्ता में विवि के कुलपति प्रोफेसर केके सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर से लेकर नोएडा तक विवि के बीस कृषि विज्ञान केंद्र है। विवि द्वारा महिलाओं के हुनर को बाहर निकालने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। प्राकृतिक खेती से होने वाली विभिन्न पैदावार को भी महिलाओं के समक्ष रखा जाएगा और उसके लिए महिलाओं को प्रेरित किया जाएगा।

कुलपति ने बताया कि महिला सशक्तिकरण जरूरी है। कठिन काम महिलाएं ही करती है। महिलाओं को अधिकार उसके मुताबिक नही मिला है। इसलिए महिलाओं के हित में बड़े काम होना बेहद जरूरी है। इसलिए महिलाओं के हुनर को बाहर निकालने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की उत्सुकता जाहिर की है। कृषि विवि के निदेशक प्रसार पीके सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में 28 स्टाल लगाए जा रहे है।

जिसमें महिलाअ‍ों को लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा कि किस तरह से इन उत्पादों को महिलाएं तैयार कर रही है। इस कार्यक्रम में सबसे खास है महिलाओं द्वारा जलकुंभी का प्रयोग किया जाना। इसके अलावा किसानों को जागरुक करने के लिए विवि द्वारा तीन ड्रोन भी खरीदे गए है। जिसके द्वारा किसानों को इसका लाभ कैसे मिले। यह भी दिखाया जाएगा। इस दौरान डा. सतेंद्र खारी, डा. आरएस सेंगर, डा. पीके सिंह, डा. एसके लोधी, डा. हरिओम कटियार, एसके त्रिपाठी, विनय प्रताप, आदि मौजूद रहे।

राज्यपाल के दौरे को लेकर डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में प्रदेश की महामहिम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने शुक्रवार विद्यालय में तैयारियों का जायजा लिया। कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 19 मार्च को प्रदेश की राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने जिलाधिकारी शुक्रवार बीआरसी कार्यालय पहुंचे।

07 16

डीएम दीपक मीणा ने कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश शर्मा से बच्चों के रजिस्ट्रेशन एवं प्रतिदिन की उपस्थिति के अलावा बच्चों की ड्रेस, किताबों के बारे में जानकारी की। वहीं मिडडे मिल में बच्चों के खाने के लिए आई ताहरी मेनू के अनुरूप आने की जानकारी की तथा ताहरी में केवल चावल देख नाराजगी जाहिर की। इसके बाद जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मे प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के रहन सहन, खाना बिजली, कंप्यूटर रुम, लाइब्रेरी की व्यवस्था के बारे वार्डन से पूछताछ की। वहीं छात्राओं के सोने के लिए बोक्स बैड की व्यवस्था के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए साथ ही आवासीय बालिका विद्यालय के पीछे पड़ी खाली जमीन को समतल कराकर छात्राओं के खेलकूद के लिए तैयार कराने को कहा। इस दौरान कार्यक्रम के लेकर चल रही अधूरी तैयारी को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्व दीपक त्रिपाठी खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img