Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

शीर खुरमा से ईद के पर्व को बनाएं और भी खास…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। रमजान महीने के अंतिम दिन चांद का दिदार करने के बाद अगली सुबह ईद का त्यौहार मनाया जाता है। मुस्लिम समाज ईद के पर्व की तैयारी महीनों पहले से ही करने लगते है। इस पर्व पर मुस्लिम लोग पारंपरिक मिठाई शीर खुरमा बनाते हैं। शीर खुरमा ​के बिना ईद का पर्व फीका सा लगता है। आइये जानते है आप को घर पर आसानी से स्वादिष्ट शीर खुरमा बनाने की रेसिपी…

48 10

शीर खुरमा सामाग्री

  • सेंवई- 50 ग्राम
  • दूध- 1/2 लीटर
  • चीनी- 1/4 कप
  • बादाम- जरूरत के अनुसार
  • खसखस के बीज- 1 छोटा चम्मच
  • किशमिश- जरूरत के अनुसार
  • काजू- जरूरत के अनुसार
  • इलायची- जरूरत के अनुसार
  • घी- 3 बड़े चम्मच

49 7

ऐसे बनाएं शीर खुरमा

शीर खुरमा को बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़े पैन में थोड़ा सा घी लेकर गर्म करना है। इसके बाद गर्म घी में खसखस के बीज, किशमिश, बादाम और काजू को डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनना है। इसके बाद पैन में सेवइयां डालकर इसको अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। फिर जब सेवइयां गोल्डेन ब्राउन हो जाएं तो इसमें थोड़ा सा गर्म पानी डाल दें। इसके बाद इसको अच्छे से चलाते हुए मिक्स कर लें और फिर जरूरत के अनुसार दूध डालकर इलायची पाउडर डाल दें।

50 6

धीमी आंच पर पकाएं

हल्की आंच पर पक रहे शीर खुरमा में शक्कर डालकर इसको अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद करीब 5 मिनट तक उसे मीडियम आंच पर पकने के लिए छोड़ दें। पकने के बाद उसमें अपनी पसंद के अनुसार ड्राई फ्रूट डालकर शीर खुरमा की सजावट कर लें। इस तरह से ईद के मौके पर आप शीर खुरमा को घर पर बना सकते हैं। इस स्वीट डिश को आप परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर एंज्वॉय करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img