जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरा पर रहेंगी। मिली जानकारी के अनुसार, द्रौपदी मुर्मू विश्वभारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होने शांति निकेतन जाएंगी। राष्ट्रपति सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने कोलकाता में नेताजी भवन जाएंगी। इसके बाद वह रवींद्रनाथ टैगोर के घर जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी का दौरा कर श्रद्धांजलि देंगी। वहीँ, कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी।
President Murmu to embark on two-day West Bengal visit
Read @ANI Story | https://t.co/XEsM6KitCA#WestBengal #PresidentMurmu #droupadimurmu pic.twitter.com/B4VpmQdiff
— ANI Digital (@ani_digital) March 26, 2023
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल दौरे के दूसरे दिन यानी मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मू बेलूर मठ जाएंगी। कोलकाता में यूको बैंक के 80 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले समारोह में भी शामिल होंगी।

