Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

रामनवमी को लेकर नानौता में निकली शोभायात्रा

जनवाणी संवाददाता |

नानौता: नगर में श्रीराम जन्मोत्सव (रामनवमी) के उपलक्ष्य में बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा नगर में रामनवमी शोभायात्रा भी निकाली।

बृहस्पतिवार को दशहरा मैदान में आयोजित रामनवमी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रांत विभाग संयोजक मोंकित पुंडीर ने कहा जब राजा रामचंद्र जी का जन्म हुआ तो एक महीने तक सूर्य देवता अस्ताचल की ओर नहीं गए और वही रहकर उनके दर्शन करते रहे, आज की पीढ़ी बहुत ही सौभाग्यशाली है जो 492 वर्ष का संघर्ष और चार लाख से अधिक लोगों के बलिदान के बाद हम और आप सभी भव्य राम मंदिर बनते देख पा रहे हैं, उन्होंने कहा कि यह राम मंदिर हमारे और समाज के पैसों से नहीं बना यह उन लाखों लोगों के बलिदानों से बना है, जिन्होंने इस राम मंदिर रूपी यज्ञ में अपने प्राणों की आहुति दे दी है।

मुख्य अतिथि विकास त्यागी प्रांत संयोजक बजरंगदल व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रोबिन जैन, विकास कुमार ने कहा कि भगवान श्री रामचंद्र जी केवल भारत के ही राजा नहीं है अपितु वह पूरे विश्व के ब्रम्हांड के राजा हैं और हमें सबको इन के पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है।

दशहरा मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस अपने गंतव्य पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में कार्यकर्ता अपने हाथों में ध्वज लेकर चल रहे थे, इस दौरान जय श्री राम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम के संयोजक आदित्य शर्मा, विपिन सैनी रहे।

इस दौरान परीक्षित, प्रताप उपाध्याय, शिवम राणा, प्रियांशु शर्मा, आदित्य शर्मा, शिवांश गुप्ता, राजेश पाल, संदीप निशांत, प्रशांत सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img