Wednesday, June 3, 2026
- Advertisement -

जन-जन की आशाओं को पूरा कर रही है भाजपा सरकार: डिप्टी सीएम केशव मौर्य

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छ, पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन देकर सबकी आशाओं को पूरा करने के गम्भीर प्रयास कर रही है। सुशासन विकास व रोजगार देते हुए जन समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार जनता के द्वार पर जा रही है। इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को जनपद अयोध्या के विकासखंड मवई स्थित कसारी गाँव में आयोजित ग्राम चौपाल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। तथा वहां पर वृक्षारोपण भी किया।

64

जनपद अयोध्या के कसारी गाँव की ग्राम चौपाल में ग्रामीण जनों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निदान हेतु निर्देशित किया। कहा कि जनता की समस्यायों व कार्यों के लिए लोगों को राजधानी तक न दौड़ना पड़े ,इससे निजात दिलाने के लिए ग्राम चौपाल व्यवस्था शुरू की गई है, अब सरकार खुद आपके गांव तक आकर और घर बैठे आपकी समस्या का निदान करने आ रही है। ग्राम चौपालो में जनता से सीधा संवाद हो रहा है।माताओं-बहनों व ग्रामीण जनों की समस्याओं का समाधान हो रहा है।

62

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम चौपालों का आयोजन कर सरकार खुद जनता के द्वार पर चलकर जा रही है। प्रत्येक शुक्रवार को प्रत्येक विकासखंड के 2 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा रहा है और गांव की समस्या गांव में ही समाधान किया जा रहा है।

चौपालों के दौरान गांव में कराए गए विकास कार्यों का भी किया जा रहा है स्थलीय निरीक्षण भी किया जाता है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी ग्राम चौपालों में सुनिश्चित की जाए रही है।

ग्राम चौपालों के आयोजन से गांव में विकास का रथ तेजी से बढ़ रहा है।गांव की स्थानीय व सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि वन नेशन-वन राशन कार्ड की व्यवस्था की गयी है। सबको भरपेट भोजन – देना हमारी जिम्मेदारी है। प्रदेश मे 15 करोड़ गरीबों को खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मे 1.75 करोड़ से अधिक परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं।मोटे अनाजों के प्रयोग को बढ़ावा (श्री अन्न) व प्राकृतिक खेती तथा जैविक खेती, को बढ़ावा दिया जा रहा है।

61

हर हाथ को हुनर -1500 से अधिक रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है।लगभग 9 करोड़ पशुओं का टीकाकरण और 6484 गोआश्रय स्थलों की स्थापना की गयी है। 2लाख से अधिक महिलाएं पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित हुयी हैं।उद्यमियों को प्रोत्साहन नई एम एस एम ई नीति लागू की गयी है। पावर फॉर ऑल के तहत एक करोड़ 58 लाख घरों का विद्युत संयोजन दिया गया है और 121324 मजरों का विद्युतीकरण किया गया है। बजट में 2025 के कुंभ के लिए 2500 करोड़ की व्यवस्था की गयी है।

इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रुदौली (अयोध्या) के गोमती तट पर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम में कामाख्या भवानी मां के दर्शन व पूजा-अर्चना किया। माता भवानी से प्रदेशवासियों के सर्वकल्याण हेतु प्रार्थना किया। प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम में आयोजित विशाल भंडारे में सम्मिलित होकर लोगों को संबोधित किया। मौर्य ने अयोध्या धाम जाते समय निर्मित हो रहे प्रभु रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य का है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RBI: महंगाई और आर्थिक वृद्धि पर नजर, आरबीआई की तीन दिवसीय एमपीसी बैठक आज से शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की...

Share Market: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा टूटा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर...

Weather Update: एनसीआर में गर्मी के तेवर होंगे नरम, 7 जून तक राहत के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img