Wednesday, June 3, 2026
- Advertisement -

निगम में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, होगी उच्चस्तरीय जांच

  • बोले-उपमुख्यमंत्री सीएम केशव प्रसाद मौर्य, समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे नगरायुक्त, स्वास्थ्य खराब होना बताया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रविवार शाम कमिश्नरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पार्टी के सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही शासन से जुडेÞ डीएम समेत जनपद के विभिन्न विभागों के आलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बंद कमरे में घंटों तक चली इस बैठक में उन्होंने आगामी लोकसभा एवं नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की।

वहीं जिन जगहों पर पार्टी कमजोर है। वहां लोकसभा एवं नगर निकाय चुनाव से पहले पार्टी को कैसे मजबूत बनाया जा सकता है? उस पर मंथन किया, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव व निकाय चुनाव में सभी सीटों पर कमल खिल सके। समीक्षा बैठक के बाद डिप्टी सीएम ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि गरीब को छेड़ना नहीं और माफिया को छोड़ना नहीं। इस दौरान निगम में भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठा तो उन्हें डीएम ने बताया कि नगरायुक्त का स्वास्थ्य खराब है।

03 2

जिस कारण वह समीक्षा बैठक में शामिल नहीं हो सके, जिसके बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निगम में ही नहीं किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं किया जायेगा। निगम में जो विभिन्न भ्रष्टाचार के आरोप, प्रत्यारोप के मामले सामने आ रहे हैं। उनकी गहनता से जांच कराई जायेगी और जांच में दोषी पाये जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी के सांसद एवं विधायक, संगठन के जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी के साथ ही डीएम व जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कमिश्नर सभागार में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ले रहे थे।

इसके बाद उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में किन मुद्दों पर फोकस करके पार्टी नगर निगम में महापौर, नगर पालिका में चेयरमैन पद एवं नगर पंचायत में चेयरमैन पद एवं वार्ड अध्यक्ष पद पर मजबूत दावेदारी के साथ कैसे जीतकर कमल खिलाया जा सकता है? शासन के द्वारा आम जनता के लिये जो योजनाएं चला रखी है। उनका लाभ सीधा जनता तक पहुंच रहा है या नहीं। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि मुगलशासन कालीन इतिहास को किताबों से हटाया जा रहा है तो उन्होंने कहा कि सच को छिपाया और झूठ को पढ़ाया गया तो उसे ठीक करना सरकार की प्राथमिकता है।

जो कार्य मेरठ में करीब 60 वर्षों से नहीं हुए उन्हें कराया गया। प्रदेश में सपा की साइकिल में पंक्चर हो गयी है और सपा प्रदेश की समाजवादी नहीं समाप्तवादी पार्टी बनने जा रही है। पत्रकारों ने दूसरे प्रदेशों में सांप्रदायिक दंगे होने की बात कही तो उन्होंने कहा कि जैसे उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हुआ है। धीरे-धीरे जैसे देश में कमल खिलता जायेगा, वैसे-वैसे ही पूरा हिंदुस्तान ही दंगा मुक्त हो जायेगा।

02 2

वहीं नगर निगम के कई भ्रष्टाचार के मुद्दे उनके सामने आये, जिसमें नगर निगम में गाड़ी चालक गफ्फार का 15 वर्षों में एक बार वेतन मिलने का मामला हो या फिर एक ठेकेदार के द्वारा निगम से पेमेंट न होने को लेकर फ ांसी लगाने का मामला या फिर गोशाला में गोवंश की दयनीय हालत का मामला हो, फिर अवैध नियुक्त एवं गलत तरीके से रोक के बाद वेतन भुगतान का मामला हो। इस दौरान उन्होंने कहा कि डीएम दीपक मीणा ने उन्हें बताया कि नगरायुक्त अमित पाल शर्मा का स्वास्थ्य खराब चल रहा है।

वह बैठक में मौजूद नहीं है, लेकिन भ्रष्टाचार का मामला बर्दास्त नहीं किया जायेगा। सभी मामलों की जांच कराकर कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने साफ कहा कि भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं किया जायेगा। गरीब को छेड़ना नहीं, माफिया को छोड़ना नहीं। ये ही हमारी सरकार की नीति है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार सख्त है। निगम के सभी मामलो की जांच कराकर कार्रवाई कराई जायेगी।

कानून व्यवस्था, खराब सड़कों को लेकर खफा हुए डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक के बाद कहा कि समीक्षा बैठक में भ्रष्टाचार मुक्त भारत और भ्रष्टाचार मुक्त मेरठ को किया जाएगा। किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त रहनी चाहिए। ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर होनी चाहिए। बड़ी संख्या में ई-रिक्शा संचालित हैं। ई-रिक्शा गरीब लोग संचालित करते हैं। ऐसे लोगों की निशुल्क पंजीकरण आरटीओ में कराया जाएगा। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली का पूरा बिल माफ किया जाएगा।

पूरा बिजली का बिल सरकार देगी, किसान को मुफ्त बिजली मिलेगी। मेरठ में 3500 हजार ट्यूबवेल हैं, जिनको इसका लाभ मिलेगा। किसान सम्मान निधि किसानों के खाते में जा रही हैं। विकास की परियोजनाएं जो चल रही थी, उनमें जो धन की कमी थी, उसकी रिपोर्ट बनाकर भेजे तथा विकास परियोजनाओं को गति दे। अवैध कॉलोनियां बड़ी संख्या में थी। इस कार्रवाई की प्रशंसा करता हूं। गरीब को छेड़ेंगे नहीं, माफिया को छोड़ेंगे नहीं। निगम के माध्यम से पीएम स्वयं निधि दस हजार का ऋण उपलब्ध कराया जाता हैं। 37 हजार ठेले वालों को ये ऋण दिया गया। मानचित्र आॅन लाइन में दिक्कत आ रही हैं, इस समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा।

04 2

शहर की सड़कों के गड्ढे नहीं भरे गए, जिसको लेकर डिप्टी सीएम ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि तत्काल शहर की सड़कों के गड्ढे भरे जाने चाहिए। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बजाज चीनी मिल के गन्ना किसानों को भुगतान नहीं करने की बात भी डिप्टी सीएम के सामने आयी, जिसमें उन्होंने कहा कि चीनी मिल मालिक के खिलाफ कार्रवाई करें तथा दबाव बनाकर भुगतान कराया जाए। मिलों में घटतौली को दूर करने के निर्देश दिये गए। उन्होंने कहा कि निश्रासित गोवंश की गर्दन पर छुरा नहीं चलने देंगे तथा गोवंश की पूर्ण सुरक्षा की जाएगी। गोवंश खेतों में लावारिस नहीं घुमे, इसकी भी व्यवस्था करने के निर्देश दिये गए हैं। चारागाह पर लोगों के अवैध कब्जे हैं, जिनको हटवाया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RBI: महंगाई और आर्थिक वृद्धि पर नजर, आरबीआई की तीन दिवसीय एमपीसी बैठक आज से शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की...

Share Market: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा टूटा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर...

Weather Update: एनसीआर में गर्मी के तेवर होंगे नरम, 7 जून तक राहत के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img