Wednesday, May 27, 2026
- Advertisement -

तो तिहाड़ में पुलिस वालों के सामने हत्या का नंगा नाच!…

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल इन दिनों सुर्खियों में है। लगातार तिहाड़ जेल में हत्याएं हो रही हैं। तिहाड़ जेल में सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की हत्याकांड से जुड़ा दूसरा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में घायल टिल्लू को पुलिसकर्मी सेंट्रल गैलरी में लेकर आ रहे हैं।

तभी अचानक से वहां मौजूद पीछे से कैदी आते हैं और घायल टिल्लू पर एक-एक कर वार कर रहे हैं। लेकिन, पुलिसकर्मी मूक दर्शक बने हैं। इससे पहले एक और सीसीटीवी फुटेज बृहस्पतिवार को सामने आया था। करीब 2:49 मिनट के वीडियो में चारों आरोपी योगेश उर्फ टुंडा, दीपक उर्फ तीतर, राजेश और रियाज खान टिल्लू को बेरहमी से हमला कर रहे थे।

तिहाड़ के सेंट्रल गैलरी के कैमरा नंबर 2 में साफ दिखाई दे रहा है कि जैसे ही पुलिस वाले टिल्लू को एक चादर में रखकर ला रहे हैं तो तभी पीछे से कुछ कैदी आ जाते हैं। और एक एक कर घायल टिल्लू पर हमला कर देते हैं। एक के बाद एक उसके ऊपर हमला कर रहे हैं। लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी मूक दर्शक बने वारदात को देखते हैं।

एक पुलिसकर्मी कैदियों को पीछे करते हुए दिख रहा है। एक कैदी तो टिल्लू के चेहरे पर ही लात मार देता है। घायल टिल्लू को बहुत बेरहमी से हत्यारे मार रहे हैं। उनके हाथों में सुआ है, जिससे उसके ऊपर लगातार हमला कर रहा है। ये वीडियो 2 मई 2023 का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस कर्मी पीछे हट रहे हैं। ऐसे में इस हत्याकांड में पुलिस की मिलीभगत हो सकती है।

वहीं दूसरी तरफ बीते बृहस्पतिवार को भी तिहाड़ जेल से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इस वीडियो में चारों आरोपी योगेश उर्फ टुंडा, दीपक उर्फ तीतर, राजेश और रियाज खान टिल्लू को बेरहमी से मार रहे थे। ये वीडियो करीब 2:49 मिनट का था।

वीडियो में तीन आरोपी टिल्लू को सुए नुमा हथियार से मार रहे थे। वहीं चौथा आरोपी बाकी कैदियों को रोक रहा है। वीडियो में कहीं भी सुरक्षाकर्मी दिखाई नहीं दे रहे थे। कुछ कैदियों ने इनको समझाकर रोकने का भी प्रयास किया था, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। आरोपी टिल्लू के अचेत होने के बाद भी उस पर हमला करते रहे।

जब आरोपियों को यह सुनिश्चित हो गया कि टिल्लू अब मर चुका है। तब ही उन्होंने उस पर हमला करना बंद किया। आरोपियों ने महज डेढ़ मिनट में टिल्लू पर सुए के 92 से अधिक वार किए थे। वीडियो में टिल्लू खुद को बचाते हुए दिख रहा था। ये सीसीटीवी फुटेज सुबह 6 बजे का बताया जा रहा है।

फुटेज में दिख रहा है कि अचानक हाई सिक्योरिटी सेल की पहली मंजिल से बेडशीट के सहारे एक-एक कर चारों बदमाश योगेश, दीपक, राजेश और रियाज उतरे। उस समय टिल्लू अपनी सेल से बाहर निकल चुका था। उसने इनको आते हुए देखा तो वह भागकर अपनी सेल में घुस गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img