- पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: गोवर्धन पर्व पर पूरे जनपद में पारंपरिक भक्ति भावना एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पशु पालकों ने गोबर से भगवान गोवर्धन का पुतला बनाया। मुख्य कार्यक्रम मोहल्ला पंसारियन स्थित गौशाला में आयोजित किया गया। इस दौरान पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
रविवार को शहर में गोवर्धन का पर्व पूरे जनपद में श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने दुकानों की साफ सफाई कर बहीखातों और तिजोरियों की पूजा अर्चना की। पशु पालकों ने घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन भगवान का पुतला बनाकर श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर एक दूसरे को बधाई दी। मुख्य कार्यक्रम नवीन गौशाला सभा मोहल्ला पंसारियान के परिसर में आयोजित हुआ।
हवन पूजन के मुख्य यज्ञमान सिल्वर बैल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, अरूण बंसल रहे। पूजा अर्चना पंडित दीपक जोशी ने संपन्न कराई। पूजा इस दौरान गोवर्धन भगवान का गोबर से विशाल आकर्षक पुतला बनाकर अबीर गुलाल, फूल मालाओं एवं मोमबत्तियों से साजाया गया।
सभी अतिथियों ने गोबर के बनाए भगवान श्रीकृष्ण के विशाल पुतले की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। जिसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पवन संगल, राजकुमार संगल, रवि संगल, वैभव गोयल, निखिल संगल, निशिकांत संगल आदि उपस्थित रहे।
दूसरी ओर, कस्बा बनत में गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास से की गई। कस्बा निवासी आनवी चौधरी ने गोबर से भगवान गोवर्धन का विशाल पुतला बनाकर रंगों से आकर्षक रूप से सजाया। जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ लगी रही।
गोवर्धन पर्व पर मंदिरों में अन्नकूट
कैराना: रविवार को गोवर्धन पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगो ने अपने घरो में गोवर्धन पर्वत की अर्चना की। इस अवसर पर कटहेरा धर्मशाला में हर वर्ष की भांति अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। अन्नकूट भंडारे में श्रद्धालुओ ने कढी चावल, मिक्स सब्जी पुरी व मेवा युक्त खीर का आनन्द लिया। इसके अलावा शंकर सौदियान स्थित शिव मन्दिर में भी अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विपुल कुमार जैन, आदेश कुमार, राहूल सिंघल, अभिषेक गोयल, राकेश सपरेटा, आशु जुगला, अतुल गर्ग, सुशील सिंघल, संजु वर्मा, गोरी नामदेव आदि का सहयोग रहा।

