Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

हीटस्ट्रोक से बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने दिए यह निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पूरे देश में लू से बचाव की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की। स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में हीटस्ट्रोक से होने वाली मौतों की रोकथाम पर भी चर्चा की और जागरुक करने और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों पर मंथन किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने बैठक के दौरान कहा कि जिन राज्यों में लू चल रही है, वहां एक टीम भेजी जाएगी, जिसमें आपदा प्रबंधन, मौसम विभाग और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे, ये टीम राज्य सरकारों के साथ सहयोग करेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि वह कल देश के पूर्वी राज्यों जैसे ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, झारखंड और बिहार में आपदा प्रबंधन के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए बात करेंगे और हालात का जायजा लेंगे। आईसीएमआर को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह हीटस्ट्रोक से होने वाली मौतों की रोकथाम के लिए पहले से तैयारी रखें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img