Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

केसरिया रंग से सराबोर हुई रजवाहा पटरी

  • बोल बम के जयकारों के साथ पुरामहादेव जाने के लिए रजवाहा पटरी से भारी संख्या में गुजर रहे कांवड़िये

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: कांवड़ मार्ग रजवाहा पटरी पूरी तरह से केसरिया रंग से सराबोर हो चुकी है। रजवाहा पटरी पर इस समय बड़ी संख्या में कांवड़िये गुजर रहे हैं। शुक्रवार को भी भारी संख्या में कांवड़िये रजवाहा पटरी से गुजरे। भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए कांवड़िये आगे बढ़ रहे हैं। समय को देखते हुए कांवड़ियों ने अपनी चाल तेज कर दी है।

कांवड़ियों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी हुई है। वहीं, गंगनहर पटरी पर कांवड़िया इक्का-दुक्का ही नजर आ रहे हैं। गंगनहर पटरी से डाक कांवड़िया गुजरने शुरू हो गए हैं। वहीं, सेवादार भी कांवड़ियों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। समय को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है।

18 14

जलाभिषेक में एक दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में कांवड़ियों में शिवालयों तक पहुंचने की होड़ लगी हुई है। समय को देखते हुए कांवड़ियों ने अपनी चाल तेज कर दी है। सेवादार कांवड़ियों को शिविर में रुकने के लिए रोक रहे हैं, लेकिन समय को देखते हुए कांवड़िये आगे बढ़ते जा रहे हैं। गंगनहर पटरी पर कांवड़ियों की संख्या कम हो गई है। इक्का-दुक्का कांवड़िया ही पटरी पर नजर आ रहा है।

गंगनहर पटरी पर डाक कांवड़िये अधिक देखने को मिल रहे हैं। वहीं, रजवाहा पटरी पर कांवड़ियों की सैलाब उमड़ रहा है। भारी संख्या में कांवड़िये रजवाहा पटरी से गुजर रहे हैं। पुरामहादेव जाने वाले कांवड़िये तेज गति के साथ अपने गंतव्य के लिए बढ़ रहे हैं। पटरी पर लगे दर्जनों सेवा शिविर में सेवादार कांवड़ियों को रोकने की कोशिश की कर रहे हैं, लेकिन समय के अभाव में कांवड़िये आगे बढ़ रहे हैं।

19 12

जिसको देखते हुए सेवादार कांवड़ियों को रास्ते में प्रसाद के रूप में फल, जूस, खीर आदि वितरण करके धर्म लाभ उठा रहे हैं। आसपास के शिवालयों में कांवड़िये पहुंचने शुरू हो गए हैं। वहीं, समय को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शिवालयों के आसपास व कांवड़ पटरी पर पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी लगातार पटरी का निरीक्षण कर रहे हैं।

शिवालयों पर पहुंचने लगे कांवड़िये

आसपास क्षेत्र के कांवड़िया जल लेकर शिवालयों पर पहुंचने शुरू हो गए हंै। नगर व देहात में कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। वहीं, परिजन भी कांवड़ियों से मिलने और उनकी सेवा करने के लिए शिवालय पहुंच रहे हैं।

गंगनहर पटरी पर डाक कांवड़

गंगनहर पटरी पर इस समय डाक कांवड़ गुजर रही है। बड़े वाहनों से लेकर कार व बाइकों पर डाक कांवड़िये गुजर रहे हंै। अधिकांश बाइकों पर कांवड़िये जल लेकर निकल रहे हैं। डाक कांवड़ियों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ देखी जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img