Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

आज से शुरू होगी परस्नातक में पंजीकरण प्रक्रिया

  • स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण का आज अंतिम मौका

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में हर साल देरी होती है यानि की शैक्षिक कैलेंडर के मुताबिक न तो प्रवेश हो पाते हैं और न ही शैक्षिक सत्र शुरू हो पाता है। इस वर्ष भी डेढ़ महीने से अधिक समय तक स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण चलता रहा हैं, जोकि अब तक पूरा नहीं हो सका है। 15 जुलाई को पंजीकरण की अंतिम तिथि है और पंजीकरण का आंकड़ा एक लाख भी नहीं पहुंच सका है। वहीं पंजीकरण शुल्क तो 75 हजार 313 अभ्यर्थी ही अभी तक जमा कर सकेंगे है।

स्नातक पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई हैं, जिसको विवि की ओर से विस्तारित नहीं किया गया है। शुल्क जमा करने के बाद सर्वर पर अपलोड होने में समय लग रहा है। इसके लिए मंगलवार तक इंतजार करेंगे। शुल्क जमा होने की स्थिति को देखते हुए अगले सप्ताह मंगलवार के बाद किसी दिन प्रवेश के लिए कटआफ जारी करेंगे। वहीं परस्नातक स्तर के सभी सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स में पंजीकरण आज यानि 15 जुलाई से शुरू हो जाएंगे।

पंजीकरण का हाल

  • विषय सीटें पंजीकरण

बीए 48,470 87,751
बीकॉम 18,920 25,728
बीएससी 17,545 25,820

जिलेवार स्थिति

  • बीकॉम

जिला सीट पंजीकरण
मेरठ 5,400 7,521
गौतमबुद्धनगर 1,860 1,887
गाजियाबाद 4,100 7,859
बुलंदशहर 4,140 4,847
बागपत 1,260 762
हापुड़ 2,160 2,852

  • बीए

मेरठ 13,780 25,233
बुलंदशहर 13,460 20,238
गाजियाबाद 5,770 19,011
गौतमबुद्धनगर 3,860 5,900
हापुड़ 4,800 9,212
बागपत 6,800 8,157

  • बीएससी

मेरठ 5,080 8,330
गाजियाबाद 2,100 4,826
हापुड़ 1,860 2,385
बागपत 2,490 1,753
गौतमबुद्धनगर 1,695 2,204
बुलंदशहर 4,320 6,322

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img