Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

अवैध पार्किंग रोक रही वाहनों की रफ्तार

  • क्रांतिधरा की सड़कों, मुख्य चौराहों और बड़े संस्थानों के सामने भी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: क्रांतिधरा की सड़कों पर हो रही वाहनों की अवैध पार्किंग वाहनों की रफ्तार को रोक रही है। जिसमें सड़कों पर वाहनों की पार्किंग के कारण अक्सर जाम के हालात बन जाते हैं। महानगर में यदि छोटे एवं बड़े वाहनों की संख्या देखी जाए तो वह लाखों में होगी, लेकिन वाहन स्टैंड गिने-चुने ही स्थानों पर ही बने हैं। जिसके चलते अक्सर वाहन चालकों द्वारा सड़कों को ही वाहन स्टैंड बना डाला।

02 33

वाहनों को सड़कों पर अवैध पार्किंग के रूप में खड़ा कर दिए जाने के चलते मार्गों पर अन्य वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। जिस कारण शहर में जगह-जगह वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है और जाम के हालात बन जाते हैं। जिन जगहों पर मुख्य रूप से सड़कों पर ही वाहनों की अवैध पार्किंग कर दी जाती है। उसमें कलक्ट्रेट व कचहरी परिसर भी शामिल है। कचहरी के जितने भी मुख्य गेट है।

उन सभी गेटों से अंदर प्रवेश पर वाहन स्टैंड पर वाहन खड़ा करने के नाम पर पर्ची तो काट दी जाती है, लेकिन वाहन खड़ा कराने के लिए कोई निश्चित जगह नहीं है। जिसमें कचहरी में अकेले ही हजारों वाहनों की पर्ची काटी जाती है, जिनसे शुल्क वसूला जाता है। वहीं, दूसरी ओर बेगमपुल पर भी कोई वाहन स्टैंड नहीं हैं, लेकिन किसी न किसी रूप में टेंपो चालक हो या अन्य वाहन उसको सड़क पर ही अवैध पार्किंग के रूप में खड़ा कराने के नाम पर वसूली की जाती है। इसके साथ ही अन्य कई जगहों पर अवैध पार्किंग के चलते जाम की स्थिति बन जाती है।

01 33

गंगा प्लाजा में भी पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। वहां भी वाहन चालकों से पर्ची काट दी जाती है, लेकिन वाहन पार्किंग अक्सर सड़क किनारे करा दी जाती है। इसके साथ हापुड़ स्टैंड,दिल्ली रोड के साथ ही शहर में अन्य दर्जनों जगह सड़क किनारे ही वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। शहर में यदि देखा जाए तो हजारों की संख्या में ई-रिक्शा प्रतिदिन सड़कों पर संचालित होते हैं।

जिसमें सड़कों पर बेतरकीब तरीके से इन्हें खड़ा कर दिया जाता है। गढ़ रोड हो या फिर हापुड़ रोड सभी जगहों के सड़कों पर अवैध पार्किंग के यही सब हालात दिखाई देते हैं। सड़कों पर होने वाली अवैध पार्किंग का ऐसा नहीं है कि ट्रैफिक पुलिस या जिले के आलाधिकारी एंव डीएम एवं एसएसपी को न पता हो, लेकिन इस तरफ से सभी आंखें मूंदे दिखाई दे रहे हैं। जिसमें क्रांतिधरा की सड़कों पर अवैध पार्किंग वाहनों की रफ्तार को धीमा कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img