जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज बुधवार को आईसीसी ने 27 जून को जारी शेड्यूल में बदलाव करते हुए उसमें कुछ सुधार किया है। वनडे विश्व कप के आठ मैचों की तारीख में बदलाव हुआ, बल्कि एक मैच के समय में बदलाव किया गया है।
भारत और पाकिस्तान का मैच अब 15 अक्तूबर की बजाय 14 अक्तूबर को खेला जाएगा। इस वजह से 14 अक्तूबर को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मैच 15 अक्तूबर को होगा। पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच अब 12 अक्तूबर की बजाय 10 अक्तूबर को होगा।
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मैच 13 अक्तूबर की बजाय 12 अक्तूबर को होगा। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का मैच 14 अक्तूबर की बजाय 13 अक्तूबर को होगा। इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच धर्मशाला में होने वाला मैच दोपहर की बजाय सुबह 10.30 बजे शुरू होगा।
भारत-पाकिस्तान के अलावा टीम इंडिया के नीदरलैंड के खिलाफ मैच को भी री-शेड्यूल किया गया।वनडे विश्व कप के आठ मैचों की तारीख में बदलाव हुआ, बल्कि एक मैच के समय में बदलाव किया गया है। भारत और पाकिस्तान का मैच अब 15 अक्तूबर की बजाय 14 अक्तूबर को खेला जाएगा।
इस वजह से 14 अक्तूबर को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मैच 15 अक्तूबर को होगा। पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच अब 12 अक्तूबर की बजाय 10 अक्तूबर को होगा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मैच 13 अक्तूबर की बजाय 12 अक्तूबर को होगा।
Nine fixtures have been rescheduled for #CWC23.
Details 👇
— ICC (@ICC) August 9, 2023
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का मैच 14 अक्तूबर की बजाय 13 अक्तूबर को होगा। इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच धर्मशाला में होने वाला मैच दोपहर की बजाय सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। भारत-पाकिस्तान के अलावा टीम इंडिया के नीदरलैंड के खिलाफ मैच को भी री-शेड्यूल किया गया।
बता दें कि पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच ही होगा। यही दोनों टीमें 2019 विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने थीं। यही दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच अक्तूबर को टूर्नामेंट का पहला मैच खेलेंगी।
वहीं, भारत का पहला मैच आठ अक्तूबर को चेन्नई के मैदान में ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। कुल नौ मैचों को री-शेड्यूल किया गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला अब 15 अक्तूबर को नहीं बल्कि 14 अक्तूबर को खेला जाएगा।
नवरात्रि की वजह से हुआ अहम बदलाव
पहले के शेड्यूल के मुताबिक 15 अक्तूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मैच वाले दिन नवरात्रि का पहला दिन होता। गुजरात में रात भर गरबा नृत्य के साथ इसे मनाया जाता है। सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण बीसीसीआई को किसी अन्य तारीख पर मैच कराने की सलाह दी थी। इसके बाद आईसीसी और बीसीसीआई ने पीसीबी से पाकिस्तान टीम के दो ग्रुप मैचों की तारीख में बदलाव को लेकर बात की थी। इस पर पाकिस्तान राजी हो गया और अब यह महामुकाबला 14 अक्तूबर को खेला जाएगा।
इन मैचों के शेड्यूल में हुआ बदलाव
-
10 अक्तूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश (समय में बदलाव)
-
10 अक्तूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (पहले यह मैच 12 अक्तूबर को होना था)
-
12 अक्तूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (पहले यह मैच 13 अक्तूबर को होना था)
-
13 अक्तूबर: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (पहले यह मैच 14 अक्तूबर को होना था)
-
14 अक्तूबर: भारत बनाम पाकिस्तान (पहले यह मैच 15 अक्तूबर को होना था)
-
15 अक्तूबर: इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान (पहले यह मैच 14 अक्तूबर को होना था)
-
11 नवंबर:ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (पहले यह मैच 12 नवंबर को होना था)
-
11 नवंबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (पहले यह मैच 12 नवंबर को होना था)
-
12 नवंबर: भारत बनाम नीदरलैंड (पहले यह मैच 11 नवंबर को होना था)

