Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

चाय विक्रेता के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़

  • पैर में मारी गोली, खोखे पर युवकों से हुआ था विवाद, वेवजह गुस्से में हुई चाय विक्रेता की हत्या

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेडिकल क्षेत्र जागृति विहार एक्सटेंशन में एमआइटी स्कूल के समीप शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों द्वारा चाय बेचने वाले की हत्या करने वालों से शनिवार देर रात मेडिकल पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसके चलते बाइक सवार युवकों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।

जिसमें एक युवक टांग में गोली लगने पर घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरा होने का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की गिरफ्त में आये युवक और उसके साथी ने चाय विक्रेता की हत्या कर दी थी।

मेडिकल पुलिस और सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि शुक्रवार को चाय विक्रेता ओमकार की हत्या करने वाले दो बदमाश बाइक से सोमदत्त सिटी के पास आने वाले हैं। मेडिकल पुलिस और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमदत्त सिटी के पास घेराबंदी कर चेकिंग में जुट गई। तभी बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिये। जिस पर पुलिस टीम ने दोनों को रुकने का ईशारा किया। लेकिन वे पुलिस को देखकर भागने लगे।

20 25

पुलिस टीम ने पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश दांयी टांग में गोली लगने पर घायल हो गया। वहीं, दूसरा बदमाश मौका पाकर अंधेरे में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बदमाश ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम शुएब पुत्र रफीक निवासी घोसीपुर बताया।

शुएब ने बताया कि शुक्रवार को वह और उसका एक साथी जाग्रति विहार एक्सटेंशन में चाय की दुकान पर सिगरेट गुटका खरीद रहे थे। तभी तीन लड़कों की बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। बाइक के टच होने पर लड़कों ने उनके साथ मारपीट कर दी। उस वक्त वह अपने गांव की ओर चला गया। वहां से वह अपने साथी के साथ आया और चाय वाले से लड़कों के बारे में पूछा। इस पर चाय वाले ने उनसे थोड़ा गर्म लहजे में बात की। उससे कहासुनी हो गई।

जिसके चलते गुस्से में तमंचे से उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस पकड़े गये शुएब से उसके साथी के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। शुक्रवार को मेडिकल थाना क्षेत्र कुटी शास्त्रीनगर निवासी ओमकार सिंह पुत्र बीरबल शुक्रवार दोपहर अपने चाय के खोखे पर बैठा था। करीब सवा 12 बजे बुलेट बाइक पर दो युवक आये और ओमकार से कुछ बात करने लगे। इस बीच एक युवक ने बात करते हुए पिस्टल निकाली और ओमकार के सीने में गोली मार दी थी।

परतापुर पुलिस मुठभेड़ में गोकश को लगी गोली

परतापुर पुलिस की शनिवार सोरखा के जंगल में गोकश से पुलिस मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोकश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह टांग में गोली लगने पर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परतापुर पुलिस गोकशी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाये हुए है। परतापुर पुलिस ने सोरखा के जंगल में एक युवक को गश्त के दौरान रुकने इशारा किया,

21 23

लेकिन उसने पुलिस को आता देख उस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी। जिसमें वह दांये टांग में गोली लगने पर घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घायल युवक का नाम शहजाद उर्फ प्याला पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला हकीमपुरा ,मुरादनगर, गाजियाबाद है। घायल युवक पर गौकशी के मुरादनगर में 10 मुकदमे दर्ज हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img