Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Diwali 2023: इस दिन मनाया जाएगा दिवाली 2023 का पर्व, यहां जाने शुभ मुहूर्त और महत्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सनातन धर्म में त्योहरों लाइन लगी हुई हैं। कभी होली, कभी दशहरा तो कभी दिवाली। सभी त्योहारों के अपने अपने महत्व होते हैं। ऐसे हीं, दिवाली भी सनातन धर्म के ​लोगों के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक के महीने में अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। दिवाली को देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। दिपक की रोशनी से पूरा देश चमचमा उठता है।

35 18

साथ ही इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा अर्चना की जाती है। दिवाली के त्योहार को सुख समृद्धि को प्रदान करने वाला पर्व माना गया है। वहीं, इस बार दिवाली किस दिन पड़ रही है। इसको लेकर लोग को असंजस में पड़ गए हैं। चालिए जानते हैं इस बार कब मनाया जाएगा दिवाली का त्योहार…

दिवाली 2023 कब मनाई जाएगी

34 19

इस साल दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि कार्तिक मास की अमावस्या तिथि की शुरूआत 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से शुरू हो रही है। जिसका समापन 13 नवंबर, सोमवार की दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर हो रहा है।

37 17

बताया जाता है कि सनातन धर्म में सभी त्योहार उदया तिथि के आधार पर मनाए जाते हैं, लेकिन दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल के समय करना शुभ होता है। जहां पूजा का समय 12 नवंबर को प्राप्त हो रहा है। इसलिए इस वर्ष दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी।

दिवाली 2023 पूजन मुहूर्त

36 19

दिवाली का पूजन मुहूर्त 12 नवंबर की शाम 5 बजकर 40 मिनट से लेकर 7 बजकर 36 मिनट तक है। वहीं लक्ष्मी पूजा के लिए महानिशीथ काल मुहूर्त रात 11 बजकर 39 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 31 मिनट तक है।

दिवाली 2023 का महत्व

38 19

दिवाली की रात भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की नव स्थापित प्रतिमाओं की पूजा की जाती है। इस दिन लक्ष्मी-गणेश के अलावा कुबेर देवता और बही-खाता की पूजा करने की भी परंपरा है। मान्यता है कि दिवाली की रात पूजा करने से जीवन में धन-धान्य की कभी भी कमी नहीं होती है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी की पूजा करके जीवन में सुख-समृद्धि आने की कामना करते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img