Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

नगर पालिका ने कूड़ा निस्तारण के लिए चलाया अभियान

  • नगर के कूड़े को एक जगह डलवाकर उसमें केमिकल डालने की तैयारी

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर पालिका परिषद क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े को अब नगर पालिका के चेयरमैन व अधिकारियों बीड़ा उठा लिया है। नगर के चारों ओर सड़कों व छोटे रास्तों पर कूड़ा पड़ा होने से नगर की फिजां खराब हो रही थी। इसके लिए अब सभी जगह से कूड़ा उठावा कर एक जगह एकत्र किया जाएगा। इसमें केमिकल डाला जाएगा। सभी कूड़ा कम मात्रा रहने के बाद उसके उपर मिट्टी डाल दी जाएगी।

गुरुवार को नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डा. दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा ने कूड़ा निस्तारण का अभियान चलाया। डा. दुष्यंत राणा ने बताया कि नगर से हर रोज हजारों टन कूड़ा निकलता है। इस कूड़े का कोई निश्चित स्थान भी नहीं है। नगर के चारों ओर रास्तों के निकट कूड़ा डलवाया जा रहा है। अब इस कूड़े को एक जगह एकत्र किया जा रहा है।

फिलहाल नगर के पूर्वी यमुना नहर की पटरी के किनारे नगर पालिका की जमीन में डलवाया जा रहा है। इसे पूरी जमीन में जमा किया जाएगा। उसके बाद इस पर समय-समय पर केमिकल का छिड़काव कराया जाएगा। इस तरह से यह कूड़ा पूरी तरह से मिट्टी में बदल जाएगा। उस पर फिर मिट्टी डलवा दी जाएगी।

इस मौके पर नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। चेयरमैन ने बताया कि नगर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों को बनवाया जा रहा है। भविष्य में और अधिक विकास कार्य कराएंगे। मीरापुर रजवाहे की पटरी निर्माणाधीन है। नगर को सुंदर बनाने में लगे हुए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img