Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

श्रीराम लला का दर्शन करने अयोध्या धाम जाएंगे यूपी के विधायक, सपा विधायकों ने मस्जिद की भूमि देखने का किया अनुरोध

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: 11 फरवरी को यूपी के सभी विधायक और मंत्री अयोध्या दर्शन के लिए जाएंगे। विधायक बस से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। इसकी जानकारी यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दी। उन्होंने कहा कि वह खुद भी बस से ही जाएंगे। अयोध्या दर्शन के लिए सपा सहित अन्य विपक्षी दलों के विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। विधायक अपनी पत्नी को भी साथ ले जा सकते हैं।

एनडीए में शामिल भाजपा, सुभासपा, निषाद पार्टी और अपना दल के विधायक अयोध्या दौरे पर जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने जब अयोध्या दर्शन के कार्यक्रम का एलान किया तो सपा विधायक इकबाल महमूद ने अयोध्या में बनने वाली मस्जिद की जमीन देखने का भी अनुरोध किया। जिस पर अध्यक्ष ने जवाब दिया कि पहले मस्जिद बन जाने दीजिए और वहां की कमेटी अनुरोध करेगी तो जाने के लिए विचार करेंगे।

इसके पहले कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से इनकार कर दिया था पर राज्य यूनिट के नेताओं ने अयोध्या जाकर सरयू स्नान किया और रामलला के दर्शन किए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अयोध्या जाने की बात कही थी लेकिन वह 11 फरवरी को जाएंगे यह स्पष्ट नहीं हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद लाखों की संख्या में श्रद्घालु अयोध्या पहुंच रहे हैं और भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन कर रहे हैं।

5 फरवरी को यूपी विधानसभा में पेश किए गए बजट को भी योगी सरकार ने भगवान श्रीराम को समर्पित बताया था। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सिर्फ कुछ अतिथियों को ही आने की अनुमति थी बाकी लोगों से अपील की गई थी कि बाद में आएं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img