Monday, May 18, 2026
- Advertisement -

हजारों परीक्षार्थियों पर गहराया संकट

  • एक ही दिन पुलिस भर्ती व बीए फाइनल की परीक्षा हैं होनी
  • छात्रों को होना है दोनों ही परीक्षाओं में शामिल
  • एक ही दिन दोनों परीक्षाओं के आयोजन से असमंजस्य की स्थिति बरकरार
  • पुलिस मुख्यालय और सीसीएसयू प्रशासन दोनों ही खड़े किए मदद से हाथ

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पुलिस भर्ती परीक्षा और बीए फाइलन ईयर की परीक्षा की साल भर से तैयारी कर रहे हजारों परीक्षार्थियों पर संकट गहरा गया है। उनकी साल भर की दिन रात की मेहनत पर पानी फिरने के आसार नजर आ रहे हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। तैयारियों के लिए एक साल से की जा रही मेहनत पर पानी ना फिरे इसके लिए किससे गुहार लगाए। उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा है।

ये है मामला

17 फरवरी को उत्तर प्रदेश की पुलिस भर्ती की परीक्षा होनी है। इसको महज संयोग ही कहा कहा जाएगा कि इसी दिन चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय की ओर से बीए फाइन ईयर की परीक्षा की तारीख तय की गयी है। एक ही दिन यानि 17 फरवरी को पुलिस भर्ती व बीए फाइनल ईयर की परीक्षा पड़ने से वो परीक्षार्थी परेशान हैं जिन्हें दोनों ही परीक्षाओं में शामिल होना है।

अनेक परीक्षार्थियों ने इस संवाददाता को बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। दोनों ही परीक्षाएं उनके करियर के लिए जरूरी हैं। ना पुलिस भर्ती की परीक्षा को छोड़ सकते हैं और न ही बीए फाइनल ईयर की परीक्षा को ड्रॉप कर सकते हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा से रोटी रोजगार का मसला जुड़ा है जबकि बीए फाइनल ईयर की परीक्षा से पूरा करियर जुड़ा है।

08 13

सीसीएसयू की भी ना

अनेक छात्राओं को भी पुलिस भर्ती व बीए फाइनल ईयर की परीक्षा देनी हैं। उनके अभिभावकों ने बताया कि इस संबंध में सीसीएसयू प्रशासन को इस आसन्न संकट की जानकारी दी गयी है। साथ ही यह भी आग्रह किया गया है कि पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथि देखते हुए बीए फाइनल ईयर की जो परीक्षा 17 फरवरी को होनी है उसको आगे पीछे कर दिया जाए। अभिभावकों ने बताया कि सीसीएसयू प्रशासन के अफसरों ने भी एन मौके पर परीक्षा की तिथि में बदलाव किए जाने से साफ मना कर दिया है। ऐसी स्थिति में हजारों बच्चे ऐसे हैं जिन पर एक परीक्षा ड्रॉप होने का गहरा संकट मंडरा रहा है।

मदद के बजाय खड़े कर दिए हाथ

बड़ी संख्या में जनवाणी कार्यालय पहुंचे परीक्षा की तैयारियां कर रहे छात्रों ने बताया कि इस संबंध में लखनऊ में सीएम कार्यालय व पुलिस मुख्यालय में बात की। वहां से कोई मदद नहीं मिली। वहां से बस इतना ही कहा गया कि पुलिस भर्ती की जो तिथि तय कर दी गयी है। उसको आगे पीछे नहीं किया जा सकता।

ऐसा करना तकनीकि रूप से संभव नहीं है। साथ ही यह भी सलाह दी कि इसको लेकर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क किया जाए। वहीं से कुछ रास्ता निकला सकता है। जहां तक पुलिस मुख्यालय का प्रश्न है वहां के स्तर से तिथि आगे पीछे करने से हाथ खडेÞ कर दिए गए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img