Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

बोर्ड परीक्षा में रहेंगी जीरो टालरेंस पालिसी

  • हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की डीएम बैठक के दौरान की समीक्षा
  • परीक्षा केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी, दो पुलिस कर्मी हर समय रहेंगे तैनात

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद बोस प्रेक्षागृह सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा सत्र 2023-24 की तैयारियों की डीएम ने बैठक के दौरान समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षा को नकलरहित और पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिये जीरो टालरेंस पालिसी का पालन करने की बात कही। डीएम ने बैठक में उपस्थित स्टेटिंग मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों और सह केंद्र व्यवस्थापकों को स्ट्रांगरूम की सुरक्षा के प्रति सजग रहने के आदेश दिये।

22 फरवरी से 09 मार्च तक जिले के 102 केंद्रों पर होने वाली उत्तर प्रदेश माध्यमिक बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में मौजूद स्टेटिंगमजिस्टेÑट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापकों और सह केंद्र व्यवस्थापकों को संबोधित करते हुए डीएम दीपक मीणा ने दो टूक शब्दों में कहा कि नकल होने पर संंबंधितों पर कार्रवाई होना तय है। बैठक से पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक-2 सर्वेश कुमार द्वारा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा के लिये पूर्व में दिये गये

09 12

प्रशिक्षण में दिये गये निर्देशों को दोहराते हुये कहा कि परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिहाज से परीक्षा केंद्रों पर बनाये गये स्ट्रांग रूम की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना सबसे अधिक महत्वपूर्ण कार्य है। इसके लिये डबल लॉकिंग सिस्टम और 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करायी जायेगी। स्ट्रांग रूम को खोले जाने के समय सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थित अनिवार्य होगी।

हर परीक्षा केंद्र पर दो पुलिसकर्मियों की 24 घंटे रहेगी तैनाती

बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के संबंध में कहा कि हर केंद्र पर स्ट्रांग रूम के बाहर दो पुलिसकर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी होगी। किसी भी दशा में स्ट्रांग रूम खोले जाने के समय सुरक्षाकर्मी लॉग बुक में एंट्री कराना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा हाल में किसी भी तरह को गैजेट्स को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। छात्र-छात्राओं की चेकिंग के लिये लगाये गये महिला और पुरुष स्टाफ को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी नकल सामग्री परीक्षार्थी कक्ष में न ले जाने पाये।

प्रश्न पत्रों को डेटशीट और कक्षावार रखने के निर्देश

बैठक के दौरान डीआईओस ने कहा कि परीक्षा के दौरान गलत प्रश्न पत्र न खुले इसके लिये जरूरी है कि केंद्र व्यवस्थापक प्रश्नपत्रों को कक्षावार और डेटशीट के अनुसार स्ट्रांग रूम की अलमारी में सही प्रकार से रखें। कहा कि परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहल पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे का बैकअप चेक करें और सुनिश्वित करें कि वह सही से कार्य कर रहा है कि नहीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img