Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

चेयरपर्सन व पूर्व चेयरमैन को किया हाउस अरेस्ट

  • सपा नेता किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे सड़कों पर
  • पुलिस ने मश्क्कत कर चेयर पर्सन के घर से आगे नहीं बढ़ने दिया काफला

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन करने निकले पूर्व चेयरमैन मोहम्मद मोअज़्ज़म खान, चेयरपर्सन सबिया निशात उर्फ़ रेशम खान व सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नगर में नहीं निकलने दिया। पुलिस ने चेयर पर्सन व पूर्व चेयरमैन के आवास पर प्रात: आठ बजे से ही भारी पुलिस बल तैनात कर उनको परिवार सहित हाउस अरेस्ट कर दिया गया।

सोमवार को हाउस अरेस्ट से बाहर निकल कर किसान आंदोलन के समर्थन में सपा नेता व पूर्व चेयरमैन मोहम्मद मोअज़्ज़म खान ने साथियों सहित सड़क पर निकल कर प्रदर्शन करने का प्रयत्न किया तो पुलिस ने उनको वहीं सड़क पर रोक कर आगे नहीं जाने दिया|

13 7

मोअज़्ज़म खान व साथियों के रोके जाने के बाद अखिलेश यादव ज़िंदाबाद, आज़म खान ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए पार्टी के निर्देशानुसार तीनो किसान विरोधी फार्म बिल वापस लेने की मांग करते हुए घर के बाहर सड़क पर ही सपा नेताओं ने प्रदर्शन किया|

इस मौके पर युवा समाजसेवी मोहम्मद फ़राज़ खान, अतीक कुरैशी, इन्तज़ार एड. (सभासद), युवा समाजसेवी मोहम्मद शहबाज़ खान, अयाज़ अहमद अंसारी, फहीम सभासद, सलीम कुरैशी सभासद, अनीस खान, असगर कुरैशी, मोहम्मद सलमान, बाबू भाई बांसफोड़ान, मोहम्मद नाज़िम, रशीद अहमद, गुड्डू, आदिल, मोहम्मद असलम, आदि पार्टी कार्यकर्ता व साथी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img