- हिंदू संगठनों में आक्रोश, पुलिस से कार्रवाई की मांग की
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नगर के हरिद्वार मार्ग बिजौरी तिराहे पर स्थित श्री महा काली मंदिर का असामाजिक तत्वों ने ताला तोड़ कर प्रतिमा खंडित कर दी। सुबह पुजारी के मंदिर में पूजन के समय जाने पर घटना का पता चला और पुलिस को सूचना दी।
घटना से हिन्दू संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। फिलहाल श्री महाकाली की नयी प्रतिमा स्थापित कराने की तैयारी की जा रही है, और मंदिर कमेटी ने मंदिर के कपाट बन्द कर दिए हैं। सोमवार को सुबह बिजौरी तिराहे पर स्थित श्री महा काली मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के गेट का ताला टूटा पड़ा हैं और मंदिर के अन्दर महा काली की प्रतिमा खंडित हुयी है।
जिसकी सूचना पुजारी ने मन्दिर कमेटी के ट्रस्टी साहनपुर स्टेट के कुंवर रविराज को दी। उन्होंने मन्दिर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और प्रशासन को घटना से अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर निरीक्षण किया।

उधर घटना का पता चलने पर हिन्दू संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मौके पर हिन्दू संगठनो व भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंव गए और मंदिर के बाहर बैठ कर घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस से घटना करने वाले असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की।
मंदिर के पुजारी पंडित रवि नाथ ने बताया कि मन्दिर कमेटी शीघ्र ही नयी प्रतिमा स्थापित कराने का निर्णय लिया गया है। मंदिर पहुंचने वालों में भाजपा के दीपक कर्णवाल, चन्द्र शेखर, शुभम ग्रोवर, हिंदू जागरण मंच के गौरव चिंकारा, सौरभ काकरान, पंडित अमित कौशिक, अंशुल आर्य आदि शामिल रहे। बता दे मंदिर के निकट पुलिस पिकेट भी तैनात रहती है फिर भी इस घटना के होने पर लोग हैरान हैद|

