Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

वीरान पड़ी स्टर्डिया कालोनी में बरामद हुआ युवक का शव

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: ऋषिकेश कोतवाली के एम्स चौकी क्षेत्र अंतर्गत बंद पड़ी स्टर्डिया फैक्ट्री के सामने विरान आवासीय कालोनी की झाड़ियों में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक कंट्रोल रूम को शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि वीरभद्र रोड स्थित बंद पड़ी स्टर्डिया फैक्ट्री के सामने आवासीय कालोनी झाड़ियां में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने युवक के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।

कोतवाली के एसएसआई उत्तम रमोला ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृत्यु का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएंगे। मृतक के जेब से कोई भी कागज ऐसा नहीं मिला है। जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने मृतक की फोटो आसपास के सभी थाना क्षेत्र में भेज दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img