जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: मंसूरपूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 58 राजमार्ग पर नावला फ्लॉईओवर के सर्विस रोड के डिवाइडर पर हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रही उत्तराखंड डिपो की बस टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। बस में लगभग 48 यात्री सवार थे दिन में पिया रही की कोई जान माल की हानि नहीं हुई है।
मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने नेशनल हाईवे एंबुलेंस व 108 एम्बुलेंस की सहायता से बस मैं सवार घायल यात्रियों को खतौली सीएचसी भर्ती कराया। उत्तराखंड डिपो की बस को हरिद्वार से दिल्ली लेकर जा रहे हैं चालक इस्लाम ने बताया की अचानक उसके सामने डिवाइडर आ गया था। जिसे टकराकर बस अनियंत्रित हो गई और उसने स्टेरिंग साइड में खेत की ओर मोड़ दिया। कुछ यात्रियों को चोट आई है और बाकी को पुलिस ने दूसरी बस रुकवा कर सभी यात्रियों को अगली बस में रवाना कर दिया है।

