Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

सांसद राजकुमार सांगवान ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

बागपत : बागपत लोकसभा से राष्ट्रीय लोकदल के सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने शुक्रवार को जिला संयुक्त अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले सांसद जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचे यहां दवाई लेने के लिए लाइन में लगे मरीजों से बातचीत की। फिर, फिजिशियन कक्ष में मरीजों से उनकी समस्याएं पूछी। निरीक्षण के दौरान ग्राउंड फ्लोर पर महिला शौचालय के बंद मिलने पर नाराजगी जताते हुए सांसद ने शौचालय का शीघ्र जीर्णोद्वार करने के निर्देश दिए।

सेकेंड फ्लोर पर भी महिला शौचालय बंद मिला।इसके बाद रालोद सांसद ने पोषण वार्ड का निरीक्षण किया। रालोद सांसद जिला महिला अस्पताल पहुंचे, यहां उन्होंने महिला वार्ड में भर्ती महिलाओं से जानकारी ली। फिर न्यू बोर्न चाइल्ड केयर यूनिट का निरीक्षण करते हुए जानकारी ली। डॉक्टर राजकुमार सांगवान ने बताया कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या कम है। वे इस बारे में शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर डॉक्टरों की तैनाती की मांग करेंगे।
निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एस के चौधरी सीएमओ डॉक्टर महावीर सिंह डिप्टी सीएम डॉक्टर यशवीर सिंह समेत अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img