Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

तेंदुआ मादा और शावक जंगली जानवरों को बना रहे शिकार

  • बफावत सुरानी दौराला के ग्रामीणों में दहशत, तेंदुआ और शावकों को देख भागे रेलवे कर्मचारी

जनवाणी संवाददाता |

दौराला: बफावत-सुरानी मार्ग पर अब तेंदुआ व दो शावक के होने का मामला प्रकाश में आया है। किसान, मजदूर व रेलवे में काम कर रहे मजदूरों ने एक मादा तेंदुआ व दो शावकों को देखने का दावा किया है। इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें तेंदुआ शावकों के साथ ईख के खेत में दिखाई दे रहा है और लोगों को देखकर खेत में घुस गया। तेंदुए की दस्तक से दौराला, बफावत, सुरानी समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों में दहशत बनी हुई।

दौराला कस्बा निवासी सतपाल चौधरी ने बताया कि उनके खेतों के बराबर में गजेंद्र का खेत है। बताया कि चार दिन पहले गजेंद्र खेत में ईख बांध रहा था। उनके साथ कस्बा निवासी मजदूर चांद रोशनी व अन्य मजदूर गन्ने के खेत में जमी घास फूस की साफ सफाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान चांद रोशनी व अन्य मजदूरों की नजर एक तेंदुए पर पड़ी, जिस पर उन्होंने गजेंद्र को सूचना दी। गजेंद्र खेत से बाहर आया।

इस पर वह भी हैरान रह गया। बताया कि उसके खेत में एक नील गाय ने कुछ घंटे पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन तेंदुए की आवाज सुनकर नील गाय भागने लगी। तेंदुए ने नवाब सिंह के खेत पर नील गाय के बच्चे को अपना शिकार बना लिया। कल्पना सैनी ने बताया कि घास काटने के दौरान उसने भी अजीब आवाज सुनी। इसके अलावा जिला संभल निवासी ठेकेदार कृष्ण गोपाल ने दौराला में फ्रेंट कॉरिडोर के निर्माण का ठेका ले रखा है। उसके साथ जिला संभल के हरीश, सोनू, विकास भी काम कर रहे है।

मजदूरों ने बताया कि वह फ्रेंट कॉरिडोर के ओवर ब्रिज 57 पर पुताई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक मादा तेंदुआ व दो शावकों को सड़क से खेत की ओर जाते देखा। डर के चलते तीनों दुबक गए। तेंदुए के जाने के बाद उन्होंने मामले की जानकारी ठेकेदार को दी। सतपाल ने बताया कि उसके खेत से लेकर गजेंद्र के खेत तक तेंदुए के पंजे के निशान है। वहीं, बफावत गांव निवासी जयवीर ने बताया कि गांव निवासी एक ग्रामीण ने बफावत के जंगल में डेयरी खोल रखी है,

परंतु दीवार काफी ऊंची है। डेयरी में काफी संख्या में मवेशी है। तेंदुए ने डेयरी की दीवार फांदने की कोशिश की थी, लेकिन विफल रहा। सरधना रेंज के डिप्टी रेंजर सौरभ अवस्थी का कहना है कि पहले भी सूचना आई थी। बफावत-सुरानी मार्ग पर पिंजरा भी लगाया था। जिन पंजों को ग्रामीण तेंदुए के बता रहे है, वह तेंदुए के नहीं है। ग्रामीणों की सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

भैंसा गांव में तेंदुए का वीडियो वायरल, वन विभाग ने किया इंकार

मवाना: विवार की देर रात थाना क्षेत्र के गांव भैंसा में तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आते ही गांव समेत क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले की खबर वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने वीडियो तेंदुए की होने से इंकार कर दिया। सोमवार को क्षेत्र के गांव भैंसा में तेंदुए जैसे जीव का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मंच गया।

वीडियो में तेंदुए जैसा जीव गांव की गली में दिखाई दिया। जिसका वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। सोमवार को मामले की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए की पुष्टि से साफ इंकार कर रही है। रेंजर रवि राणा का कहना है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा जानवर तेंदुआ नहीं है। गांव में तेंदुए की कोई निशान भी नहीं मिले हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img