Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

250 गांवों के ग्रामीण आज करेंगे कलेक्ट्रेट कूच पर मंथन

  • कर्नल सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजकों ने धरना शिफ्ट करने का सरधना विधायक से किया आग्रह

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्राइवेट अस्पतालों इलाज के नाम पर और प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा के नाम पर अनाप शनाप वसूली के खिलाफ सरधना विधायक अतुल प्रधान द्वारा हजारों समर्थकों के साथ भामाशाह मैदान में चल रहा घेरा डालो डेरा डालो धरना रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर सोमवार को 250 गांवों के लोगों की महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार करने के साथ-साथ कलक्ट्रेट कूच करने पर मंथन किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों और अतुल प्रधान के बीच हुई वार्ता आज भी बेनतीजा रही।

अतुल अपनी मांगों से नहीं डिगे। कई सामाजिक संगठनों ने आज भी धरने को समर्थन दिया। उधर,मैदान में चल रही सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजकों ने धरने से हो रहे शोर से खेल में व्यवधान उत्पन्न होने की शिकायत अतुल प्रधान से की और धरने को कहीं और शिफ्ट करने का आग्रह किया। अतुल ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह खेल में व्यवधान उत्पन्न नहीं होने देंगे। महापंचायत में धरने को शिफ्ट करने पर विचार किया जाएगा।

सपा विधायक अतुल प्रधान द्वारा हजारों समर्थकों के साथ लगातार चौथे दिन भी धरने पर डटे रहे। आज भी भामाशाह मैदान में सुबह से ही लोगों का आना जाना शुरू हो गया था। कोई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, प्राइवेट बसों और कारों से लोग धरने पर पहुंचे। दिनभर धरनास्थल पर हजारों की भीड़ जुटी रही। आंदोलन को धार देने के लिए सोमवार को धरनास्थल पर महापंचायत आहुत की गई। इसमें 250 गांवों के हजारों लोगों को शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। महापंचायत में जहां आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी, वहीं धरने को शिफ्ट करने पर विचार किया जाएगा।

धरनास्थल पर अतुल प्रधान ने कहा कि प्राइवेट चिकित्सक और प्राइवेट अस्पताल खुलेआम मरीजों को लूट रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग आंखें मूंदे हैं। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल, कालेज और महाविद्यालयों व इंस्टीट्यूट में छात्रों को लूटा जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारी इस लूट को रोकने के लिए कोई कदम उठाने को तैयार नहीं। प्रदेश और केन्द्र सरकार भी इस खुली लूट को रोकने को तैयार नहीं। भामाशाह मैदान में रविवार से शुरू हुए सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट में अतुल प्रधान के धरने से खासा व्यवधान उत्पन्न हुआ।

यह शिकायत टूर्नामेंट के आयोजकों ने अतुल से की। उन्होंने अतुल से धरना कहीं दूसरी जगह शिफ्ट करने का आग्रह किया। अतुल ने आयोजकों से कहा कि उनका उद्देश्य टूर्नामेंट में व्यवधान उत्पन्न करना नहीं है। उन्होंने उक्त टूर्नामेंट के आयोजन को मेरठ के लिए गौरव की बात कहा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह आज महापंचायत में धरने को शिफ्ट करने के मुद्दे को रखेंगे और उसपर गंभीरता से विचार किया जाएगा। महापंचायत में जो निर्णय होगा,

इसपर अमल किया जाएगा। रविवार को भी एडीएम सिटी ब्रिजेश कुमार धरनास्थल पहुंचे और अतुल से वार्ता की। उन्होंने मैदान में चल रहे सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट में धरने से व्यवधान उत्पन्न होने की बात कहते हुए धरने को समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन अतुल मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने पर अडिग रहे। उन्होंने कहा कि आज महापंचायत में कलक्ट्रेट कूच करने पर विचार किया जाएगा।

मैराथन में बच्चों और बुजुर्गांे ने दिखाया दमखम साइकिल और नकदी बांटी

भामाशाह मैदान में चल रहे धरने नित नए आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार की सुबह दस बजे से तीन वर्गांे में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। 1600 मीटर, 800 मीटर व 400 मीटर इन वर्गांे में बच्चों, महिलाएं और बुजुर्ग तक ने दमखम दिखाया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एक साइकिल व 5100 रुपये नकद, दूसरा स्थान पाने वाले को 3100 रुपये व साइकिल और तीसरा स्थान पाने वाले को 2100 रुपये व साइकिल दिए गए।

400 मीटर बालक वर्ग में वैभव मेरठ प्रथम, रितेश यादव वाराणसी द्वितीय व विनीत यादव मेरठ तृतीय रहा। 400 मीटर बालिका वर्ग में नीरू पाठक अलीगढ़ प्रथम, आयशा परवीन द्वितीय व कैसर मेरठ तृतीय रही। 800 मीटर बालिका वर्ग में तनवी मलिक मेरठ प्रथम, श्रद्धा वाराणसी द्वितीय व तान्या शामली तृतीय रही। 800 मीटर बालक वर्ग में प्रियांशु मेरठ प्रथम, सागर बुलंदशहर द्वितीय व रवि भाटी गढ़ तृतीय रहे। 1600 मीटर बालिका वर्ग में राखी बुलंदशहर प्रथम, खुशी गाजियाबाद द्वितीय और तानिया राठी शामली तृतीय रही।

1600 मीटर बालक वर्ग में गौरव नोएडा प्रथम, दानिश मवाना द्वितीय और संदीप भाटी मेरठ तृतीय रहे। 50 वर्ष से अधिक सीनियर नागरिक वर्ग में जयवीर सिंह प्रथम, रमेश चंद द्वितीय व करन सिंह भाटी तृतीय रहे। 70 वर्ष से अधिक सीनियर सिटीजन वर्ग में पप्पू प्रथम, नरेश द्वितीय व ध्यान सिंह तृतीय रहे। सीनियर वर्ग के सभी विजेताओं को 1100 रुपये नकद दिए गए। अतुल प्रधान ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

कई संगठनों ने दिया समर्थन

भामाशाह मैदान में चल रहे धरने को समर्थन देने रविवार को भी अनेक सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता धरनास्थल पर पहुंचे। अतुल प्रधान ने बताया कि कांग्रेसी नेता चौधरी यशपाल सिंह, क्षेत्रीय गांधी आश्रम संगठन, मेरठ पटेल सेवा जागृति समिति, भारतीय किसान यूनियन भानू, भारतीय किसान यूनियन पथिक, गुर्जर महासभा बागपत, ब्राह्मण महासभा, भारतीय किसान मजदूर संघ आदि संगठनों ने धरने को समर्थन किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img