नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। करीना कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है। इन दिनों वह अपने वायरल हो रहे वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुई है। यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री अपनी महिला प्रशंसक के साथ सेल्फी लेने से मना कर देती है। जिसकी वजह से यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो में करीना कपूर को सैफ अली खान के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने डेनिम के साथ स्टाइलिश प्रिंटेड शर्ट पहनी है, जब वह कार के पास पहुंचीं, तो एक महिला प्रशंसक ने उनसे एक फोटो के लिए पूछा, जिस पर अभिनेत्री ने उन्हें साफ मना कर दिया। उनका यह व्यवहार नेटिजन को पसंद नहीं आया। नेटिजन लगातार करीना को ट्रोल कर रहे हैं और लगातार अपनी राय साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या उन्होंने अपने साथ एक तस्वीर क्लिक करने की इच्छा रखने वाले एक प्रशंसक को मना कर दिया?” एक और फैन ने लिखा, “फोटो क्लिक करना चाहती थी वो लड़की मना कर दिया करीना ने”
हाल ही में करीना ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिनमें वह और सैफ एक-दूसरे को किस करते नजर आए। करीना ने इन रोमांटिक तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, “मेरे प्यार #2024 के साथ दिवाली का सूर्यास्त।” गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए करीना ने लिखा, “सपने देखने की हिम्मत करो… आगे देखो… अपने दिमाग और दिल का ख्याल रखो… रोशनी महसूस करो… हैप्पी दिवाली दोस्तों #2024।”

