जनवाणी संवाददाता |
छपरौलीः छपरौली थाना क्षेत्र के नांगल गांव में गृह क्लेश के चलते एक किशोरी ने अपने मकान में खड़े पेड़ पर फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। नांगल गांव निवासी ओमवीर कश्यप की 16 वर्षीय बेटी रोजी उर्फ भरतरी ने घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ पर दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

