Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

Allu Arjun: ‘पुष्पा 2’ के लिए अल्लू अर्जुन को मिला Gaddar फिल्म अवॉर्ड, सीएम रेवंत रेड्डी ने किया सम्मानित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। 14 जून को हैदराबाद में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में गद्दार तेलंगाना फिल्म पुरस्कार 2024 विभिन्न श्रेणियों में दिए गए। इस खास अवसर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने स्वयं विजेताओं को सम्मानित किया। दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों ने समारोह में शिरकत की। सबसे खास पल तब आया जब सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को उनकी आने वाली बहुचर्चित फिल्म ‘पुष्पा-2’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया।

इन कलाकारों को मिले अवॉर्ड

शनिवार रात एक शानदार कार्यक्रम में रेड्डी ने डिप्टी मल्लू भट्टी विक्रमार्क के साथ दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम को पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया। वहीं अभिनेता एन बालकृष्ण को एनटीआर फिल्म अवॉर्ड दिया गया। विजय देवरकोंडा को दिग्गज तेलुगू एक्टर कांथा राव के नाम पर अवॉर्ड दिया गया। सीएम ने इस मौके पर कहा कि 2047 तक तेलंगाना को 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है और इसमें सिनेमा, फिल्म इंडस्ट्री का रोल बहुत अहम होगा।

एसएस राजामौली ने कहा

इस अवॉर्ड फंक्शन के मौके पर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने भी कहा, ‘हॉलीवुड और बॉलीवुड को हैदराबाद को अपना घर बनाना चाहिए। सरकार इस बात को साकार करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री का साथ देने को तैयार है।’ अवॉर्ड फंक्शन में बालकृष्ण ने दिवंगत लोक गायक और गीतकार गद्दार को याद किया, उनके नाम पर ही ये अवॉर्ड दिए जाते हैं।

अल्लू अर्जुन ने खुशी की जाहिर

फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर अल्लू अर्जुन ने खुशी जाहिर की। अपने भाषण में सरकार, सीएम और डिप्टी सीएम को धन्यवाद कहा। बताते चलें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ ने पैन इंडिया स्तर पर खूब कमाई की। इस फिल्म को देश भर के दर्शकों ने पसंद किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img