नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी उन सितारों में गिने जाते हैं, जिनके स्टाइल और डायलॉग डिलीवरी को फैन्स खूब कॉपी करते हैं। उनकी फिल्मों के कई डायलॉग्स, खासकर ‘धड़कन’ जैसी फिल्मों के, अक्सर मिमिक्री का हिस्सा बन जाते हैं। कई बार सुनील शेट्टी खुद भी मजाकिया अंदाज में ऐसी नकल को एंजॉय करते देखे गए हैं। लेकिन इस बार मामला अलग रहा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आर्टिस्ट उनकी मिमिक्री करता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील शेट्टी इस बार अपनी मिमिक्री सुनकर नाराज हो जाते हैं और आर्टिस्ट पर भड़क उठते हैं।
आर्टिस्ट ने की सुनील शेट्टी की मिमिक्री
ये वायरल वीडियो भोपाल में हुए एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। जहां एक इवेंट के दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी भी मौजूद थे। उनके सामने ही एक आर्टिस्ट ने उनकी मिमिक्री की और उनकी स्टाइल में कुछ डायलॉग्स बोले। लेकिन इस बार ये मिमिक्री एक्टर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और वो आर्टिस्ट पर ही भड़क गए। वायरल वीडियो में सुनील शेट्टी मंच पर एक मिमिक्री कलाकार से कहते नजर आ रहे हैं, ‘ये भाईसाहब तब से अलग-अलग डायलॉग बोल रहे हैं जो मेरी आवाज में हैं ही नहीं। इतनी घटिया मिमिक्री मैंने कभी देखी ही नहीं है। जब सुनील शेट्टी बोलता है तब एक मर्द की तरह बोलता है। ये एक बच्चे की तरह बोल रह रहा था।’
अभिनेता ने आगे आर्टिस्ट को दी नसीहत
अभिनेता ने आगे आर्टिस्ट को नसीहत देते हुए कहा कि जब आप मिमिक्री करते हो तो अच्छी करनी चाहिए। खराब नकल नहीं करनी चाहिए किसी की। इस पर मिमिक्री आर्टिस्ट ने एक्टर से माफी मांगी और दावा किया कि वह सुनील की नकल करने की कोशिश नहीं कर रहे थे। इस पर अभिनेता ने कहा कि कोशिश करना भी मत, बेटा। अभी सुनील शेट्टी बनने में बहुत समय है। बाल बांधने से कुछ नहीं होता। सुनील शेट्टी बनने से पहले तुम्हें बहुत लंबा रास्ता तय करना है। सुनील ने मिमिक्री आर्टिस्ट को बच्चा कहा और कहा कि सुनील शेट्टी की एक्शन फिल्में देखी नहीं है इसने। कभी बोले तो आजमा भी सकता हूं। एक्टर की इस प्रतिक्रिया पर मिमिक्री आर्टिस्ट काफी शर्मिंदा महसूस करने लगा था।

