Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: अवैध खनन पर जिलाधिकारी की सख्त कार्रवाई, ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर छापा

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन में अवैध खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। गंगोह क्षेत्र में प्रशासनिक टीम ने देर रात बजरी से भरे ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की। अभियान में शामिल अधिकारियों ने कई वाहनों को मौके पर पकड़ा और चालान की कार्रवाई अमल में लाई।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। किसी भी दशा में ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा जो शासन के नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन ने ऐसे तत्वों के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए ठोस रणनीति तैयार की है और खनन क्षेत्रों में निगरानी तंत्र को और अधिक सक्रिय किया गया है।

डीएम ने बताया कि एसडीएम गंगोह, क्षेत्राधिकारी गंगोह, पुलिस विभाग और खनन विभाग की संयुक्त टीमें लगातार मौके पर निगरानी कर रही हैं। रात के अंधेरे में भी टीमों द्वारा गश्त और चेकिंग की जा रही है ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।उन्होंने कहा कि प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी ओवरलोड वाहन या बिना पंजीकरण नंबर वाले वाहन को सड़क पर न छोड़ा जाए। खनन क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन सर्विलांस के जरिए भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img