Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

Saudi Crash: नींद न आने ने बचाई जान, हैदराबाद के शोएब ने ड्राइवर संग कूदकर दी मौत को मात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रही एक बस भयावह सड़क हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस में सवार 46 यात्रियों में से केवल एक युवक 24 वर्षीय मोहम्मद अब्दुल शोएब ही जीवित बाहर निकल पाया। बाकी सभी यात्री कुछ ही सेकंड में आग की तेज लपटों में घिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

शोएब की जान कैसे बची?

शोएब पूरी रात ठीक से सो नहीं पाए थे। बाकी सभी यात्री गहरी नींद में थे, पर वह जाग रहे थे। समय काटने के लिए वह बस के आगे की सीट पर ड्राइवर के पास आकर बैठ गए और शायद उससे बातचीत भी कर रहे थे। तभी अचानक, एक तेज रफ्तार डीजल टैंकर उनकी बस से भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस तुरंत आग की चपेट में आ गई। सिर्फ कुछ सेकेंड का मौका था, शोएब और ड्राइवर ने तुरंत खिड़की से कूदकर जान बचाई। बाकी लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

शोएब को अस्पताल में कराया भर्ती

हैदराबाद के हज हाउस में शोएब के रिश्तेदार बेचैनी से जानकारी जुटा रहे थे। शोएब के करीबी मोहम्मद तहसीन ने बताया, ‘सुबह करीब 5.30 बजे शोएब ने फोन करके बताया कि वह बच गया है, लेकिन बाकी सब आग में जिंदा गए। बाद में पता चला कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।’ शोएब हैदराबाद के जिर्राह इलाके के निवासी हैं और एक निजी कंपनी में काम करते थे। वे अपने माता-पिता अब्दुल खदीर और घौसिया बेगम के साथ उमरा करने गए थे। इसी यात्रा में उनका पूरा परिवार, माता-पिता, दादा और चाचा के परिवार के कई लोग, इस हादसे में खत्म हो गया। शोएब को बस से कूदने के दौरान चोट लगी है और उसे मदीना के जर्मन अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है।

एक परिवार के 18 सदस्यों की मौत

35 वर्षीय सैयद राशिद के लिए यह हादसा जीवनभर का घाव बन गया। उनके 18 परिजन इसी बस में थे, और कोई भी नहीं बच पाया। इनमें राशिद के पिता और पूर्व रेलवे कर्मचारी शेख नसीरुद्दीन, मां अख्तर बेगम, भाई, भाभी और उनके तीन बच्चे, अमेरिका में रहने वाले सिराजुद्दीन, उनकी पत्नी और तीन बच्चे, उनकी बहनें और उनके बच्चे शामिल हैं। राशिद ने रोते हुए कहा, ‘मैंने उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़ा था… कभी सोचा नहीं था कि वह आखिरी बार होगा। मैंने कहा था कि सब लोग साथ में सफर मत करो, पर उन्होंने बात नहीं मानी।’

परिवार के सभी पांच सदस्य खो दिए

एक और रिश्तेदार ने बताया कि उसने अपने परिवार के सभी पांच सदस्य खो दिए, दो बहनोई, सास और एक भांजी। हादसे की खबर सुनते ही सैकड़ों परिजन हैदराबाद के हज हाउस और ट्रैवल एजेंसियों के दफ्तरों में भागते पहुंचे। सभी के चेहरे पर डर, बेचैनी और उम्मीद की आखिरी किरण थी। लेकिन जानकारी धीरे-धीरे सामने आई, बस में मौजूद कोई भी यात्री नहीं बचा। वहीं अल मीना ट्रैवल एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि 9 नवंबर को उनकी एजेंसी से 20 लोग सऊदी गए थे, उनमें से 16 मक्का से मदीना लौटते समय इसी बस में थे, सुबह तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी, बाद में सभी के मौत की पुष्टि हो गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img