Tuesday, May 19, 2026
- Advertisement -

मौत और सियासत के गिद्ध और चील

गिद्ध हों या चील। शहरों में उनके दर्शन दुर्लभ हैं। कभी कभी किसी मृत पशु में अपना भोजन तलाशते हुए दिखाई देते हैं, वह भी प्रत्यक्ष में नही, किसी यू ट्यूब या डिस्कवरी चैनल पर। स्थिति ही कुछ ऐसी है। गिद्ध और चील स्वयं अस्तित्व संकट से जूझ रहे हैं। उनके अस्तित्व पर संकट छाने के अनेक कारण हो सकते हैं। मसलन मांस भक्षण में गिद्धों व चीलों की प्रतिस्पर्धा पूर्व की अपेक्षा अधिक बढ़ गई है। मांसाहारी प्राणियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। गिद्ध व चीलों का मुकाबला केवल जंगली जानवरों से नही है।

सियासत में भी कुछ ऐसे गिद्ध उत्पन्न हो चुके हैं, जो गिद्ध और चीलों को कड़ी टक्कर देने लगे हैं। जैसे भोजन की तलाश में पैनी नजर से मांस की खोज करने वाले गिद्ध और चील जीवों की मृत्यु की प्रतीक्षा में आसमान में मंडराते रहते थे। वैसे ही सियासत की चील हर मुद्दे में अपनी सियासत का भोजन तलाशने की फिराक में रहती है।

कोई आत्महत्या करे या आकस्मिक हृदयघात से उसके प्राण नश्वर देह का त्याग कर दे, कोई गृह क्लेश के कारण मृत्यु का वरण करे या कर्ज के बोझ से आहत होकर फांसी लगा ले, सियासत की चील और गिद्ध हर मौत पर अपने अपने विमर्श उजागर करने लगते हैं। वे अपने विमर्श के अनुसार सियासत करने का कोई अवसर गंवाना नही चाहते। उन्हें मौत के लिए परम पिता परमात्मा का विधान उत्तरदायी नहीं लगता। उन्हें मौत के लिए अपने मन मुताबिक किसी न किसी व्यक्ति या संस्था को मौत का जिम्मेदार ठहराना ही है। यदि ऐसा न होता, तो किसी विशेष अभियान में जुटे प्राणियों की मृत्यु पर सभी सियासी गिद्धों व चीलों का एक सा ही विमर्श विस्तार न पाता।

प्राकृतिक रूप से असली गिद्ध व चीलें कमेलों में मृत पशु देहों की खाल और मांस नोचने तक ही सीमित रहते हैं। सियासी गिद्ध और चील किसी की आकस्मिक मौत का सियासी लाभ उठाने के लिए वास्तविकता को नकार कर समाज और राष्ट्र के सुख चैन, शांति को नोचने का कुचक्र रचते हैं। उन्हें आतंकी हमलों में मृत लोग के असली हत्यारों की हरकतें भी अनुचित नहीं लगतीं। उन्हें अराजक आंदोलनों में मरने वाले भी शहीद दिखाई देते हैं। उनकी अपनी मर्जी, उनका अपना चश्मा, उनका अपना नजरिया, वे जिसे चाहें, उसे ही किसी भी मौत का जिम्मेदार ठहरा सकते हैं।

बहरहाल अभिव्यक्ति की आजादी सभी को है और अपने अपने विमर्श स्थापित करने का अधिकार भी सभी को है। असली गिद्ध और चील कभी कोई विमर्श नहीं बनाते, वे जो है जैसा है जैसी स्थिति के अनुरूप ही आचरण करते हैं। सियासत के गिद्ध और चील कभी प्राकृतिक जीव नहीं हो सकते। वे अपने खुराफाती दिमाग से विमर्श बुनते हैं और उसी के अनुसार आचरण करते हैं। बूढ़ा मरे या जवान, इससे उन्हें कोई सरोकार नही होता। वे अपनी सियासत के अनुसार मौतों में भी अपना सियासी भोजन तलाशने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ते।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में लू का असर जारी, अगले तीन दिन येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: अमेरिका-ईरान टकराव टला, भारतीय शेयर बाजार में तेजी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान के बीच टकराव टलने...

Sunil Shetty: केएल राहुल की धमाकेदार पारी पर खुश हुए सुनील शेट्टी, दामाद पर जताया गर्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Latest News: गृह मंत्रालय के I4C में नौकरी का मौका, मैनेजर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत सरकार के गृह मंत्रालय...
spot_imgspot_img