Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

West Bengal News: मिथुन चक्रवर्ती का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, बोले-इस बार बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भाजपा नेता और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ममता बनर्जी द्वारा कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई और दावा किया कि आगामी चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा?

सिलीगुड़ी में मीडिया से बातचीत करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “उन्होंने यानि (ममता बनर्जी) गृह मंत्री अमित शाह को धमकी दी। उनसे कहिए पूरी तरह धमकी दें, फिर मजा देखिएगा। वो पूरी तरह से बोलें कि अमित शाह को पश्चिम बंगाल में घुसने नहीं देंगे, फिर देखिएगा क्या होता है। ऐसे बोलने से क्या होता है। हम इस बार बंगाल में सरकार बनाएंगे ही बनाएंगे।”

मिथुन चक्रवर्ती का यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेज है और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस तथा विपक्षी भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा नेता के इस बयान से राज्य की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट बढ़ने के आसार हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img