Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: फर्जी सात नंबर फॉर्म के इस्तेमाल करने का आरोप, सपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से की शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: विधानसभा क्षेत्र 03 सहारनपुर नगर में कथित फर्जी सात नंबर फॉर्म के मामले को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर विधानसभा के 195 बूथों पर बड़ी संख्या में सात नंबर फॉर्म छपवाकर बीएलओ को उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका उपयोग मतदाता सूची से नाम विलोपित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

सपा नेता टिंकू अरोड़ा ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद उन्होंने नगर क्षेत्र के कई बीएलओ और संबंधित मतदाताओं से संपर्क कर तथ्य जुटाए। इसके बाद वे विभिन्न बूथों के मतदाताओं को साथ लेकर जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचे और उनके द्वारा भरे गए एसआईआर फॉर्म की प्रतियां सौंपते हुए पूरे प्रकरण से अवगत कराया। ज्ञापन में फर्जी फॉर्मों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से विलोपित नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सात नंबर फॉर्म के साथ दस नंबर प्रारूप भरना और नोटिस जारी करना अनिवार्य प्रक्रिया है। साथ ही सभी बीएलओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बल्क में सात नंबर फॉर्म जमा नहीं किए जाएंगे। मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं और सिटी मजिस्ट्रेट को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

टिंकू अरोड़ा ने कहा कि फर्जी तरीके से वोट कटवाने का प्रयास लोकतंत्र के खिलाफ है और जरूरत पड़ने पर इस मामले को उच्च न्यायालय तक ले जाया जाएगा। उन्होंने सहारनपुर नगर विधानसभा 03 के सभी बीएलओ से अपील की कि किसी भी प्रकार के दबाव में आकर गलत कार्य न करें। कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने कहा कि मताधिकार की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी और इस पूरे मामले की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दे दी गई है।इस मौके पर शुभम वर्मा, शादाब खान, रवि यादव, राजेंद्र सिंह, जमशेद और खुशनुदा रहमानी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img