Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

लाठियों से पिटाई के कारण अधेड़ की मौत के आरोप

  • मृतक की पुत्रियों ने पुलिसर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप
  • पुलिस कर्मियों के प्रति ग्रामीणों में बना हुआ आक्रोश

जनवाणी ब्यूरो |

कांधला: कस्बा एलम में पुलिस दबिश के दौरान अधेड़ की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पुत्रियों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने लाठियां और लात घूसों से उसके पिता की पिटाई की जिससे उसकी मौत हुई है। इसके चलते ग्रामीणों में पुलिसकर्मियों के खिलाफ रोष बना हुआ है।

कस्बा एलम के सुभाष नगर निवासी मृतक ओमबीर कश्यप की पुत्री पूजा व रचना का आरोप है कि उसके पिता घर के बाहर बैठे बात कर रहे थे। इसी दौरान उनके चीखने की आवाज सुनकर वह दौड़कर बाहर गई तो चार पुलिसकर्मी उनके ऊ पर लाठियां तथा लात घूंसे बरसा रहे थे।

उसने उनको रोकने का प्रयास किया किन्तु वह नही माने। जिसके बाद वह भाग कर अपनी बड़ी बहन को बुलाने के लिए गई। जब तक वह और उसकी बड़ी बहन घर के बाहर आए तो उसके पिता की मौत हो चुकी थी । साथ ही, चारों पुलिसकर्मी मौके से भाग गए थे। बाद में उसने अपनी मम्मी को मामले की सूचना दी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

घर में पसरा मातम

मृतक ओमबीर कश्यप एक गरीब परिवार से तालुल्क रखने वाला इंसान था। वह गांव में जमीन जोत पर लेकर कार्य करता था। मृतक की मौत की बाद से उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कर्मियों की पिटाई के बाद ओमबीर की मौत हो जाने के बाद उसके घर में मातम पसरा है। मृतक की पत्नी कमलेश का रो रोकर बुरा हाल है। उसके अनुसार उनके घर की सारी जिम्मेदारी उसके पति के ही ऊपर थी। उसके घर पर उसकी तीन अविवाहित पुत्रियां है।

उसकी पति की मौत से उसके सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उसके पति जोत पर जमीन लेकर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहे थे। उनके चले जाने से उनका पूरा परिवार अनाथ हो गया है। कमलेश ने बताया कि उसके पांच पुत्र ओविन्द्र, सौरभ, गौरव, प्रयाग व प्रिंस तथा तीन पुत्रियां रचना, पूजा, वंशिका है। ओमबीर से कुछ समय पूर्व ही अभी अपने बड़े पुत्र ओविन्द्र का विवाह किया था।

चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ दी तहरीर

मृतक ओमबीर कश्यप की मौत के बाद उसकी पत्नी कमलेश ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति दोपहर के समय लगभग 12 बजे घर के बाहर बैठे हुए थे। उसी दौरान पुलिस चौकी से चार पुलिस कर्मी विजय, अनुज, जैदी तथा एक अन्य जिसका नाम नामालूम मौके पर आए और मेरे पति के साथ मारपीट कर दी। जिसमें उनकी मौत हो गई। मेरी पुत्री पूजा व रचना के द्वारा विरोध किया गया तो सभी पुलिसकर्मी मौके से भाग गए। रवि व सौर्भ ने भी घटना देखी और पुलिसकर्मियों का पीछा किया। पीडिता ने चारों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img