जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: नगरपालिका द्वारा चलाए जा रहे खूंखार कुत्तों को पकड़ने के लिए 10-15 एक्सपर्ट रोजाना मौहल्ले मौहल्ले घूम कर कुत्तों को पड़कर पिंजरे में बंद करते हैं। पहले दिन 70 तथा बुधवार को दुसरे दिन 50 कुत्तों को पकड़ा गया। नगर पालिका परिषद द्वारा मंगलवार से नगर में कुत्ता पकड़ अभियान चलाया गया। जिससे नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
नगर में आवारा पशु व खूंख्वार कुत्तों ने नागरिकों का जीना दुशवार कर रखा है। रविवार की सुबह खूंख्वार कुत्तोंं के एक झुंड ने ईदगाह के पास मोहल्ला अंसारियान में एक मासूम को बुरी तरह से नोंच डाला था। नगर पालिका परिषद के चैयरमैन अब्दुल मन्नान व अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल ने तुरन्त एक्शन लेते हुए कुत्ता पकड़ो टीम गठित की।
जिसने सुबह सवेरे मोहल्ला अंसारियान, शीशगरान, अफ़ग़ानान, खोकरा तालाब, लोहारान, जामा मस्जिद क्षेत्र, काज़ियान आदि में सघन कुत्ता पकड़ अभियान चलाया और दो दिनों मेंं लगभग डेढ़ सौ कुत्ते बड़े पिंजरे में बंद कर के उन्हें दूर दराज जंगलों में छुड़वाया। इस अभियान से नागरिकों ने राहत की सांस ली है। पालिका प्रशासन का कहना है कि सभी मोहल्लों में कुत्ता पकड़ो अभियान चलाया जायेगा।

